Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकोका मामले में गिरफ्तार आप विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 28 जनवरी को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई करने का निर्णय लिया है, जो मकोका के मामले में गिरफ्तार हुए थे. दिल्ली पुलिस ने बालियान के जमानत का विरोध किया है.

naresh balyan

नरेश बाल्यान

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 28 जनवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दोनों पक्षों को संक्षिप्त दाखिल करने को कहा है. जस्टिस विकास महाजन की बेंच नरेश बालियान की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है.

बालियान की दलील

मामले की सुनवाई के दौरान बालियान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. पाहवा ने यह भी कहा कि नरेश बलियान और कपिल सांगवान से कोई सांठगांठ नहीं है और ना ही मेरे खिलाफ मनी ट्रेल से संबंधित कोई सबूत मिला है. मुझे जबरन वसूली मामले में जमानत मिल गई थी लेकिन मकोका के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने यह भी कहा कि 15वीं एफआईआर में कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

बालियान के वकील ने यह भी कहा कि 2 लोगों के इकबालिया बयान जिसमें कहा गया है कि मैं सिंडिकेट का हिस्सा हूं, यह स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इकबालिया बयान डीसीपी द्वारा और मुक्त माहौल में दर्ज किया जाना चाहिए था. इसे मजिस्ट्रेट के पास भेजा जाता है, जहां आरोपी मजिस्ट्रेट के सामने हस्ताक्षर करता है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. बालियान के वकील ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ मकोका के तहत मामला नहीं बनता है. पाहवा ने कहा कि आप पूछ सकते हैं कि क्या दिल्ली पुलिस मेरी जमानत पर कोई विशेष शर्ते लगाना चाहती है. क्योंकि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव है.

दिल्ली पुलिस ने बलियान के जमानत का किया विरोध

दिल्ली पुलिस ने बलियान के जमानत का विरोध किया है. बलियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने बलियान को मकोका के मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है. जबरन वसूली के मामले में 30 नवंबर को बलियान को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया था.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के एक याचिकाकर्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर लगाया दो लाख रुपये का जुर्माना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital