Bharat Express DD Free Dish

देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का सुनवाई करने वाले पूर्व जज ने मांगी बंदूक की अनुमति, हाईकोर्ट से कहा- जान को है खतरा

Legal News: देशद्रोह और आतंकवाद जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई कर चुके एक पूर्व NIA जज ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हथियार का लाइसेंस मांगा है. जज ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा है.

delhi high court

Legal News: देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का सुनवाई करने वाले एक पूर्व जज ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पूर्व जज ने दायर याचिका में अपनी सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस जारी करने का निर्देश देने की मांग की है. वर्तमान में दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर रह रहे जज ने नवंबर 2023 में ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन उसपर अभी तक निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी.

उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिया कि जज के आवेदन पर चार सप्ताह के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा. कोर्ट ने इसे देखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता की शिकायत का निपटारा हो गया है. उसने यह कहते हुए याचिका कानिपटारा कर दिया.

जज ने हाईकोर्ट से कहा था कि वह एनआईए के विशेष न्यायाधीश सहित कई संवेदनशील पदों पर कार्य कर चुका है जो आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण अपराधों से संबंधित है. उसे व उनके परिवार को जान का खतरा बहुत अधिक है, क्योंकि उन्होंने त्रिपुरा में एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है. लेकिन उसे दिल्ली में भय के साथ रहने और यात्रा करने को मजबूर किया जा रहा है. इस वजह से उसे हथियार का लाइसेंस चाहिए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के साकेत कोर्ट में अपनी मांगों को लेकर पुलिस के खिलाफ वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read