Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, दायर याचिका की खारिज

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी. जानिए पूरी खबर और केस का विवरण…

Jacqueline Fernandez and sukesh News

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जस्टिस अनीश दयाल की बेंच ने जैकलीन की ओर से दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जैकलीन फर्नांडीज ने ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस की रद्द करने की मांग की थी. कोर्ट ने अप्रैल में इस मामले में सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

200 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला

यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है. जैकलीन ने अपनी याचिका में निचली अदालत द्वारा चार्जशीट पर लिए गए संज्ञान को भी चुनौती दी थी. उन्होंने उनके खिलाफ शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी.

जैकलीन ने कोर्ट में दी गई अपनी दलील में साफ कहा था कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है. उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं. जैकलीन फर्नांडीज ने यह भी आरोप लगाया है कि सुकेश चंद्रशेखर और अदिति सिंह ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है.

उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. मामले की सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने यह भी कहा था कि सुकेश कथित रूप से जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था. आरोप के अनुसार उसने अदिति सिंह से दो सौ करोड़ रुपए लिए थे. सुकेश ने कुछ पैसे का इस्तेमाल किया और कुछ अपने सहयोगियों को दिए. साथ ही काफी धन अपने व्यवसाय में निवेश किया.

उन्हीं पैसों में से उसने मशहूर हस्तियों खासकर मॉडल व अभिनेत्रियों को उपहार में दिए. उसी में से कुछ पैसे उपहार स्वरूप दिया गया था. उसका सुकेश के अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही वह उसमें संलिप्त थी. उसे जो भी धन या सामान मिला, वह उपहार में रूप में दिया गया था. वह अपराध के लिए उत्तरदायी नहीं है. इसलिए उसके खिलाफ अपराध का मामला नही बनता है. ईडी ने मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया है.

रेलिगेयर घोटाले से निकला मनी लॉन्ड्रिंग का तार

ईडी की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से उपजी है जो सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज की गई है. उसपर रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने और जबरन वसूली करने का आरोप है.

शिविंदर को अक्टूबर 2019 में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में कथित फंड हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया किया गया था. जैकलीन को सात करोड़ 12 लाख की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया था. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि हॉउसफुल 6 एक्ट्रेस उनके साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर की इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: फर्जी बैंकिंग कारोबार के जरिए 640 करोड़ की ठगी के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital