Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली हाई कोर्ट ने पालतु कुत्ते की कस्टडी मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा को भेजा नोटिस

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्रई के बीच पालतू कुत्ते ‘हेनरी’ की कस्टडी का विवाद हाई कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी किया.

Mahua Moitra Pet Custody Case India
Edited by Vaibhav Gupta

दिल्ली हाई कोर्ट ने पालतु कुत्ते की कस्टडी की मांग से जुड़े मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने जय अनंत देहाद्रई की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर यह नोटिस जारी किया है. कोर्ट 29 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की थी अपील

जय अनंत देहाद्रई की ओर से दायर याचिका में महुआ मोइत्रा की शिकायत खारिज करने की उनकी अर्जी को ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की अर्जी भी खारिज कर दी थी. देहाद्राई ने आगे कहा कि जिस तारीख को मेरी अर्जी खारिज की गई. उसी तारीख को सिविल प्रोसीजर कोड के तहत ऑर्डर 39 (अर्जी) मेरे पक्ष में खारिज कर दी गई.

ट्रायल कोर्ट ने पाया कि कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है. कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष की गैर मौजूदगी में नहीं कर सकते. इससे पहले महुआ मोइत्रा ने साकेत कोर्ट द्वारा खारिज उस याचिका के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है, जिसमें कोर्ट ने हेनरी नाम के पालतू रॉटवाइलर नामक कुत्ते की अंतरिम कस्टडी की मांग को खारिज कर दिया था.

कस्टडी की अर्जी खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान जय अनंत देहाद्राई  खुद कोर्ट के सामने पेश होकर महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए. दरअसल हर महीने 10 दिनों के लिए हेनरी की अंतरिम कस्टडी के लिए महुआ मोइत्रा की अर्जी को साकेत कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को खारिज कर दिया था.

बता दें कि महुआ और जय के बीच हेनरी की कस्टगी के लिए कानूनी दांव पेंच लड़ा रहे हैं. महुआ मोइत्रा का कहना है कि हेनरी उनका है और वह उससे बेहद लगाव रखती हैं. जब कि जय का कहना है कि हेनरी उनके पास रहना चाहिए. उनका दावा है कि महुआ ने हेनरी को किडनैप किया था. जबकि महुआ इसे अपना पालतू बताकर अंतरिम कस्टडी चाह रही है.

दोनों का 3 साल का रिलेशन

दरअसल अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा तीन साल के लिए रिलेशनशिप में थे. इसी दौरान हेनरी इनकी जिंदगी में आया. हेनरी की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच काफी लड़ाई हो चुकी है. इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. अनंत ने 75 हजार रुपये में यह कुत्ता खरीदा था और उसके साथ उनका बाप-बेटे जैसा रिश्ता है, जबकि महुआ मोइत्रा का दावा है कि हेनरी उनका है.

इसको लेकर अनंत ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि उन्होंने इस कुत्ते को खरीदने के लिए दो बार पैसे दिए. एक बार 10 हजार जबकि दूसरी बार 65 हजार रुपए दिए. उन्होंने यह भी कहा कि जब हेनरी 40 दिन का था तब से मैं उसका.देखभाल कर रहा हूं. लेकिन अक्टूबर 2023 में मेरे कुत्ते को महुआ मोइत्रा ने अपहरण कर उसके साथ लेकर चली गई.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार की मांग वाली याचिका पर कहा- यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट एकमात्र रास्ता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital