Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकोका मामला: गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी

मकोका मामले में गिरफ्तार आप नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर और सचिन चिकारा सहित अन्य की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई. जानिए चार्जशीट, एफआईआर और कपिल सांगवान कनेक्शन की पूरी जानकारी.

MCOCA case
Edited by Akansha

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर, सचिन चिंकारा, सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश दिया है. ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बलियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया था. नजफगढ़ का रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ महल को मारने की थी.

दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में दाखिल की थी चार्जशीट

4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से मांगा समय, पोस्टर-बैनर केस में केजरीवाल समेत अन्य की खोज जारी

2023 में दर्ज कराई गई थी FIR

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital