Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं’…जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि ‘मियां-तियां’ या ‘पाकिस्तानी’ कहना असभ्य हो सकता है, लेकिन यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने का अपराध नहीं है. कोर्ट ने 80 वर्षीय हरिनंदन सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया.

Court

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहना अपराध नही है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अपीलकर्ता द्वारा किए गए कथन असभ्य और अनुचित थे,लेकिन वे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने के अपराध के दायरे में नही आते है, आपराधिक कानून को व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए उपयोग नही किया जाना चाहिए. झारखंड में साल 2020 में एक एफआईआर दर्ज हुआ था, उसी मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने यह टिप्पणी की है.

कोर्ट ने 80 वर्षीय हरिनंदन के खिलाफ सभी आरोपो से बरी करते हुए, निचली अदालत के आदेश को पलट दिया है. हरिनंदन सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 298 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. कोर्ट ने कहा कि निः संदेह दिए गए बयान खराब स्वाद के हैं. हालांकि यह सूचना देने वाले कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के बराबर नहीं है.

कोर्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि अपीलकर्ता को आईपीसी की धारा 288 के तहत भी आरोपमुक्त किया जाना चाहिए. यह मामला झारखंड के बोकारो से जुड़ा हुआ है. जहां चास अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत एक उर्दू अनुवादक और कार्यवाहक लिपिक ने हरि नंदन के खिलाफ बोकारो सेक्टर 4 थाने में साल 2020 में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिंह ने एक सरकारी अधिकारी के कार्य में बाधा पहुचाई और उन्हें मियां-तियां और पाकिस्तानी कह कर साम्प्रदायिक टिप्पणी की थी.

ये भी पढ़ें; IRCTC और IRFC को सरकार ने दिया नवरत्न का दर्जा, अब वैश्विक स्तर पर विस्तार-प्रतिस्पर्धा कर सकेंगी ये कंपनियां

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital