Bharat Express DD Free Dish

निमिषा प्रिया केस: सुप्रीम कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए टाली सुनवाई, यमन में मिली है मौत की सजा

यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सरकार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है.

nimisha priya case supreme court adjourns hearing yemen death penalty diplomatic talks
Edited by Vaibhav Gupta

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मिली मौत की सजा को लेकर दायर याचिका पर अनिश्चित काल के लिए सुनवाई को टाल दिया है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप.मेहता की बेंच ने कहा कि यदि कोई घटनाक्रम होता है, तो दोनों पक्ष मामले को.सूचीबद्ध कराने के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं.

टाली जा सकती है सुनवाई

मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बातचीत चल रही है और मामले पर सुनवाई टाली जा सकती है.

निमिषा प्रिया केरल के पलक्कर की रहने वाली है. इससे पहले निमिषा की मां प्रेमकुमारी दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है. मालूम हो कि यमन की शीर्ष अदालत ने निमिषा प्रिया की फांसी की सजा बरकरार रखी है. निमिषा प्रिया को 2017 में यमन के एक नागरिक की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

जुलाई मे दी जाएगी फांसी

मामला कूटनीतिक जटिलताओं और कानूनी पेचीदगियों के कारण उलझ हुआ है, केंद्र सरकार के प्रयास के बावजूद कोई सफलता हाथ नहीं मिली है. यमन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दे दी जाएगी.

हालांकि निमिषा के पति टामी थामस का कहना है कि, हमें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हमे इस बारे में केवल समाचार रिपोर्टों के माध्यम से पता चला है. प्रिया को 2018 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या का दोषी ठहराया गया था. तब से वह सना की केंद्रीय जेल में मौत की सजा काट रही हैं.

ये भी पढ़ें: UGC Regulations: विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अखिलेश-राहुल समेत 11 नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही रोकी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read