Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहार और छुट्टियों के दौरान हवाई किराए में हो रही भारी बढ़ोतरी के मामले में केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है.

पेपर लीक मामले में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट ने दी गई अंतरिम जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने राजस्थान सरकार के हलफनामे के आधार पर यह निर्णय लिया जिसमें कहा गया कि कटारा पर पांच मामले लंबित हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी शामिल है.

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सीबीआई या एसआईटी जांच की संभावना पर विचार किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका का निपटारा कर दिया है. यह याचिका उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा दाखिल की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट के नए भवन पर चार राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग पर CJI सूर्यकांत की पीठ विचार करने को तैयार हो गई है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सेक्रेटरी जनरल के पास अपनी बात रखने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नए नियमों पर केंद्र को नोटिस भेजा है. याचिकाकर्ता का दावा है कि नियम केवल आरक्षित वर्ग तक सीमित हैं और सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत का हक नहीं देते.

रील देखकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रेमी युगल के मामले में CJI सूर्यकांत ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने कहा कि जीवन का अधिकार सबसे ऊपर है. अब दिल्ली हाई कोर्ट की सुरक्षा में यह जोड़ा सुरक्षित है और SC ने याचिका का निपटारा कर दिया है.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि हुसैन की हर्निया सर्जरी सुनिश्चित की जाए.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से सीजेआई सूर्यकांत ने अपने आप को अलग कर लिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital