Urdu Conclave 2026

लीगल

न्यायिक अधिकारियों की पद्दोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ सुनवाई करेगी. सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले को संविधान पीठ के पास भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड मामले में दोषी सुरेंद्र कोली की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषसिद्धि केवल एक बयान और रसोई के चाकू की बरामदगी के आधार पर की गई थी.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ का मामला अब देश के सबसे बड़ी अदालत पहुच चुका है. दायर याचिका में इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है. अभिनेता विजय की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी.

खांसी की दवा पीने से बच्चों की हुई मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. यह जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की हैं. दायर याचिका में केंद्र सरकार, दवा नियामक संस्थाओं और राज्यों को निर्देश करने की मांग की गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दल अखिल भारतीय जनसंघ को एक समान पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब.

एनआईए ने यह चार्जशीट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को देश से भागने और आतंकवादी गतिविधियों को जारी रखने के लिए पासपोर्ट हासिल करने में फर्जी दस्तावेजों का इंतजाम कर मदद करने का आरोप है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उत्सव का माहौल बनाना जमानत रद्द करने का आधार नही हो सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने बंद पड़े खातों का पैसा मालिकों तक पहुचाने के लिए केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने चार सप्ताह में जवाब देने को दिया निर्देश.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग कोटा बढ़ाकर 42 फीसदी करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. वंगा गोपाल रेड्डी ने यह याचिका दायर की हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने डोर श्लोमो गोल्डस्टीन की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने गोकर्ण में मिले रूसी बच्चों के संबंध में हस्तक्षेप की मांग की थी. नीना कुटीना अपनी बेटियों के साथ गुफा में महीनों से रह रही थीं.