Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से 5 छात्रों समेत 7 की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दिल्ली के सभी PG और हॉस्टल के सेफ्टी ऑडिट की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में एनएसए के तहत हिरासत में लिए गए मुल्ला अफरोज की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में एमिकस क्यूरी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 10 सितंबर को सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने बिल्डिंग बायलॉज के बड़े पैमाने पर उल्लंघन पर गंभीर चिंता जताई.

ओडिशा DGP की नियुक्ति में एमिकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट में धांधली के आरोप लगाए हैं. CJI सूर्यकांत की पीठ ने सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी है.

200 करोड़ रुपये के कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाने की मांग की गई है. इस मांग वाली याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 15 सितंबर को सुनवाई करेगा.

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के मामले में कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Supreme Court Hearing: मैरिटल रेप को अपराध माना जाए या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच राजस्थान सरकार ने भी अपना पक्ष रखने की मांग की है. वहीं, केंद्र के जवाब का इंतजार है.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप के कोयला ब्लॉक से जुड़े पर्यावरण मंजूरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिका खारिज कर दी.

देश में ड्रग्स से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 449 विशेष एनडीपीएस अदालतों के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है.