Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी टेंडर घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व दिल्ली पुलिस सीईओ उदित प्रकाश राय, नगेंद्र यादव, राज कुमार और पंकज वर्मा की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों के हित में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि डेवलपर की गलती से हुई परियोजना में देरी का जुर्माना घर खरीदारों या नई कंपनी से नहीं वसूला जा सकता.

जंतर-मंतर पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. आरोपी पर पॉक्सो और SC-ST एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज हुई है.

Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 6 अतिरिक्त जजों के कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. कोर्ट ने उनके फैसलों की गुणवत्ता और न्यायिक प्रदर्शन में सुधार के लिए यह समय दिया है.

Lower Court Judges Retirement: सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए देश के सात राज्यों में निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है. हालांकि, यह लाभ 60 साल पर कार्यक्षमता के आकलन के बाद ही मिलेगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में पदाधिकारियों के लंबे कार्यकाल और सदस्यों को वोट से वंचित करने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के मामले में अदालत के आदेशों का पालन न होने पर जौनपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने एसपी से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है और डीआईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.

म्यांमार में नागरिक विमान पर हुए ड्रोन हमले में गिरफ्तार विदेशी नागरिकों का हाथ होने का NIA ने कोर्ट में खुलासा किया है. तिहाड़ में बंद 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक से पूछताछ के बाद यह रिपोर्ट सौंपी गई.

Supreme Court: हटाए जाने की कार्रवाई से बचने के लिए बीच में इस्तीफा देने वाले जजों और संवैधानिक अधिकारियों के रिटायर्ड फायदों पर रोक लगाने की मांग उठी है. सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Allahabad High Court Judgement: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 'हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956' के तहत एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी हिंदू पुरुष अपने ही नाजायज बच्चे को कानूनी रूप से गोद ले सकता है.