Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को खारिज कर दिया है. तमिलनाडु विधानसभा द्वारा प्रस्ताव वापस लेने के बाद कोर्ट ने इस फाइल को बंद कर दिया.

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई. इसके साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो गई है.

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है. प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान की याचिका पर सुनवाई रोकने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी के सामने भारत लौटने को लेकर शर्त रखी है. SC ने कहा पहले रजिस्ट्री में 70 करोड़ रुपये जमा करने होंगे.

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में नियमित जमानत दी है. कोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट समेत कई शर्तें लगाईं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने करीब 33 वर्षों तक ईडी में सेवाएं दीं और एक सक्षम, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 17 छात्रों और फ्रीलांस पत्रकारों को जमानत दे दी.

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital