Bharat Express DD Free Dish

लीगल

हावड़ा में 2019 में वकीलों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छह पुलिस अधिकारियों को अंतरिम राहत दी. हाई कोर्ट की पेशी पर भी रोक लगी है.

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पीलीभीत में पार्टी कार्यालय के लिए आवंटित जमीन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी. याचिका में 988 दिन की देरी के चलते कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के पांच महीने बाद भी किसी भी हाई कोर्ट ने अब तक नामों का प्रस्ताव नहीं भेजा है, जबकि देश में 18 लाख से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं.

दिल्ली की अदालत ने 22 साल पुराने ऑस्ट्रेलिया हत्या मामले में आरोपी मोहम्मद बशीरुद्दीन को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट ने फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया.

मुख्य न्यायाधीश (CJI) BR Gavai ने भारतीय संविधान को एक "सामाजिक अनुबंध" बताया. जो जाति, बहिष्करण और अन्याय जैसे मुद्दों को न केवल स्वीकार करता है बल्कि उनमें हस्तक्षेप करता है. ताकि सकारात्मक कार्रवाई के ज़रिए वास्तविक समानता प्राप्त की जा सके.

Prayagraj News: निर्वाचन टीम नेकहा है कि बाइलाज , वार्षिक आम सभा व हाईकोर्ट के आदेशानुसार जारी आचार संहिता का अनुपालन न करने वाले प्रत्याशी को नामांकन पत्र जारी नहीं किया जायेगा या नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा.

भारत सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए FRI (फाइनेंसियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर) सिस्टम लॉन्च किया है. यह ऐप संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर उन्हें ब्लॉक करेगा और ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाएगा.

सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या हत्या के अपराध में दो बार दोषी ठहराए गए व्यक्ति को लगातार उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं?

याचिकककर्ता की ओर से पेश वकील ए वेलन ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह असामाजिक तत्वों के सामने झुक चुकी है. लगातार उग्र भाषण दिया जा रहा है. सिनेमाघरों को जलाने की धमकियां दी जा रही है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी कार्यकर्ता योगेश गौड़ा हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है.