Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

नीट विवाद के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर NTA में CISF सुरक्षा, बायोमेट्रिक चेकिंग और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा समेत कई बड़े सुधारों की जानकारी दी है.

ओडिशा सरकार ने ग्राहम स्टेंस हत्याकांड के दोषी दारा सिंह की रिहाई याचिका खारिज कर दी है. 26 साल से जेल में बंद दारा सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 सितंबर को सुनवाई करेगा.

Supreme Court: राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणापत्र के लिए एक मानक प्रारूप तय करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कारों में सीट बेल्ट, चाइल्ड सेफ्टी सिस्टम और फर्स्ट एड किट को सख्ती से लागू करने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मंत्रालय में सिफारिशें भेजने की छूट दी है.

Supreme Court: देश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में नकली और मिलावटी दवाओं, इंजेक्शन, और सिरप की बिक्री व निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है.

Jantar Mantar Violence: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच को लेकर बनाई गई हाई पावर्ड इंकवायरी कमेटी के पुनर्गठन की मांग को खारिज कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर 5 दिन में जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमित गांगुली को गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता और इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आर्थिक अपराधों की जांच और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों में ट्रायल को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. बेंगलुरु में 14 और 15 सितंबर को आयोजित ईडी की 36वीं तिमाही बैठक में जांच से लेकर ट्रायल और जब्त संपत्तियों की पीड़ितों को वापसी तक कई अहम फैसले लिए गए है.

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत में लेन ड्राइविंग की संस्कृति का अभाव सड़क हादसों का एक बड़ा कारण है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital