Bharat Express DD Free Dish

लीगल

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट की फास्ट ट्रैक जज अनु ग्रोवर बालिगा के समक्ष 20,000 पेजों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट पर कोर्ट 3 अगस्त को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (अब सम्मान कैपिटल) से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले की धीमी जांच पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को फटकार लगाई है.

धार में सैकड़ों साल से चले आ रहे भोजशाला परिसर विवाद के निपटारे के लिए प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लिए वैकल्पिक स्‍थान खोजकर दिए, लेकिन मुस्लिम पक्ष इसके लिए राजी नहीं हो रहा. अगली सुनवाई जल्‍द...

संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट 4 अगस्त को सुनवाई करेगा. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों) संशोधन अधिनियम, 2026 की धारा 2(k) के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Jantar Mantar Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस निगरानी से जुड़ी जनहित याचिका को फिलहाल सुनवाई योग्य नहीं माना. अदालत ने SOP की समीक्षा के बाद नई याचिका दायर करने की सलाह दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने SIR में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि शिक्षकों पर असहनीय कार्यभार न पड़े. जानिए कोर्ट की अहम टिप्पणियां और पूरा मामला.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एससी शर्मा और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली आवास से अधजली नकदी मिलने के मामले में जस्टिस शील नागू ने नई याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. अब सीजेआई नई बेंच तय करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में हिरासत में लिए गए बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यूपी, दिल्ली, बंगाल समेत कई राज्यों को नोटिस जारी किया है.