Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने नए भवन पर चार अशोक स्तंभ लगाने की बदरवाद वेणुगोपाल उर्फ 'बाबा खतरनाक' की संशोधित याचिका खारिज कर दी है.

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 इथेनॉल योजना से जुड़े AI-जनित फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में ₹11 करोड़ की मानहानि याचिका दायर की. जानिए पूरा मामला.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की चार साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ईडी की अपील पर सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की है.

मैनुअल सीवर सफाई और मैला ढोने के दौरान हो रही मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों के मुख्य सचिवों को अवमानना का नोटिस भेजा है.

Kapil Sibal: सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की 10वीं अनुसूची की व्याख्या को चुनौती देने वाली वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका में उस प्रावधान पर सवाल उठाया गया है, जिसके तहत किसी राजनीतिक दल में विलय करके विधायक दलबदल कानून के तहत अयोग्य होने से बच सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश गोपी की अपील पर नोटिस जारी कर त्रिशूर के उस मतदाता से जवाब मांगा है, जिसने उनके चुनाव को चुनौती दी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें गैर-कानूनी रेव पार्टियों और ड्रग्स तस्करी मामले में कुल्लू के डीसी, एसपी और एसडीएम के तबादले का निर्देश दिया गया था.

साल 2020 के दिल्ली दंगा मामले में IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषी ताहिर हुसैन और 4 अन्य की सजा पर कड़कड़डूमा कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. दिल्ली पुलिस ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है.

1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सलेम ने प्रत्यर्पण संधि के तहत 25 साल की सजा पूरी होने का दावा किया था.