अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 3 FIR पर अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक
कोलकाता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल अंतरिम राहत देते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर में अगली सुनवाई तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए.
CEC Appointment Controversy: ‘कैबिनेट मंत्री PM के खिलाफ कैसे जाएगा?’ सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी पर फैसला सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में दायर याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने या नहीं भेजने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
भोजशाला केस में मुस्लिम पक्ष को राहत; सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश- शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक पास में ही अदा होगी नमाज
Bhojshala Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर के पास की जमीन (खसरा नंबर 596) पर मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार के दिन नमाज अदा करने की अस्थायी अनुमति दी है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार को इस स्थान पर नमाज के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
NIA की FIR के आधार पर चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद और मुंबई में एक साथ कार्रवाई
Coimbatore Bomb Blast: कोयंबटूर बम धमाका मामले में ED ने NIA की FIR के आधार पर चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद और मुंबई में 16 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट, कथित आतंकी फंडिंग और कोवई अरबी कॉलेज के जरिए कट्टरपंथीकरण के आरोपों की जांच की जा रही है.
DMK नेता सेंथिल बालाजी की मुश्किलें बढ़ीं, ED की कस्टडी का खतरा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा टासमैक शराब घोटाला
Supreme Court: तमिलनाडु के बहुचर्चित टासमैक शराब घोटाला मामले में मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद द्रमुक नेता और पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी की जल्द सुनवाई की मांग पर 31 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है.
Abhishek Banerjee Case: विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे TMC सांसद, 3 अगस्त को होगी सुनवाई
Abhishek Banerjee case update: टीएमसी सांसद Abhishek Banerjee ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति नहीं मिलने पर कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. याचिका में उन्होंने जांच में सहयोग का हवाला दिया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट 3 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा.
चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम; CM भगवंत मान और AAP नेताओं से मांगा जवाब
Supreme Court: चंडीगढ़ में 2020 के बिजली दर विरोध प्रदर्शन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर (FIR) रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
‘गरीब थी इसलिए बच्ची का इलाज नहीं किया?’, सीजेआई ने निजी अस्पतालों को दी जुर्माने की चेतावनी
गाजियाबाद में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ में एसआईटी ने रिपोर्ट दाखिल की. कोर्ट ने पुलिस और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए.
पैलेट गन पर पूरी तरह रोक संभव नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, कहा- SOP तय करना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पैलेट गन पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकती.
जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ 2021 के बंगा भवन प्रदर्शन मामले में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) को रद्द कर दिया है.





