Bharat Express DD Free Dish

असम सरकार की याचिका पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की याचिका पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.

major twist Pawan Khera case

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की याचिका पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. कोर्ट ने खेड़ा को छूट दी है कि वह उचित फोरम में याचिका दायर करने की छूट दे दी है.

मामले की सुनवाई के दौरान असम सरकार की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने कहा कि एसजी ने कहा अपराध असम में हुआ और मामला दर्ज भी हुआ असम में, जमानत तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी, क्यों. इसपर कोर्ट ने कहा कि पवन ने अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग भी की है. असम सरकार ने हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है. हाई कोर्ट ने खेड़ा को एक सप्ताह के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत दिया था. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि नियमित जमानत के लिए उन्हें निर्धारित समय के भीतर सक्षम अदालत का रुख करना होगा.

पवन खेड़ा ने हैदराबाद में दायर की याचिका

पवन खेड़ा ने तेलंगाना के हैदराबाद में दाखिल किया था. क्योंकि यहां पर उनका निवास स्थान है. उनके वकील और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में दलील दी थी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी का खतरा वास्तविक है, इसलिए उन्हें अंतरिम संरक्षण दिया जाना जरूरी है. यह मामला मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए दर्ज किया गया था.

पवन खेड़ा ने असम पुलिस के उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग की थी. असम पुलिस ने पवन खेड़ा बीके खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के कथित मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है. उनके खिलाफ यह केस तब दर्ज किया गया, जब उन्होंने दावा किया कि रिंकी भुइयां के पास कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां है.

हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर आरोप

असम पुलिस की एक टीम ने हाल ही में पवन खेड़ा के घर पहुंची थी. लेकिन उस वक़्त खेड़ा घर पर मौजूद नही थे. हिमंत विश्व सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने जिन दस्तवेज़ों के आधार पर उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाए, उनकी सत्यता की जांच नहीं की.

मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह भी कहा कि खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं, लेकिन असम पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूढं निकालेगी.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवाद मामले में निर्माता को ‘चोर’ कहने पर फंसे राजीव राय, कोर्ट ने बयानबाजी पर लगाई रोक

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read