Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: SC का बड़ा आदेश- “जरूरत पड़े तो बल प्रयोग करें, लेकिन 23 फरवरी तक वकील को पेश करें…”

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की नाकामी पर कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से वकील मुकुट नाथ वर्मा की पेशी सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा है. मामला न्यायाधीशों और SCBA चुनाव समिति पर लगाए गए ‘शर्मनाक’ आरोपों से जुड़ा है.

SC Directs Delhi Police Commissioner
Edited by Radha Priya

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह वकील मुकुट नाथ वर्मा की उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के संचालन के लिए गठित चुनाव समिति के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और निराधार आरोप लगाए है.

वारंट तामिल करने में फेल रही दिल्ली पुलिस

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह और वरिष्ठ वकील विजय हंसरिया ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने वकील के खिलाफ जारी वारंट को तामिल करने में नाकाम रही हैं. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर वकील मुकुट नाथ वर्मा को 23 फरवरी को कोर्ट में पेशी सुनिश्चित करें. कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुलिस कमिश्नर बलपूर्वक उपाय भी अपना सकते है.

मुकुट वर्मा पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए गठित चुनाव समिति तथा न्यायाधीशों के खिलाफ मानहानिकारक और आपत्तिजनक आरोप लगाने का आरोप है.

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के मामले में सोनिया गांधी ने दाखिल किया जवाब

दिल्ली पुलिस ने पेश की रिपोर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश रिपोर्ट में कहा गया है वकील का पता नही चल रहा है. इसपर कोर्ट ने मामले को सीधे पुलिस कमिश्नर को भेज दिया है. यह मामला मुकुट वर्मा द्वारा तिलक मार्ग थाने में दी गई शिकायत से जुड़ा है, जिसे अदालत ने पहले ही शर्मनाक करार दिया था.

वर्मा ने एससीबीए चुनाव कराने के लिए नियुक्त चुनाव समिति और जजों के खिलाफ शिकायत करा दी थी. बता दें कि मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने वर्मा को एससीबीए चुनावों में कथित अनियमितताओं के आरोपों को हलफनामे के जरिए प्रमाणित करने का निर्देश दिया था और चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि न्यायाधीशों और पदाधिकारियों के खिलाफ अस्पष्ट या अप्रमाणिक आरोप स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital