Bharat Express DD Free Dish

14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा मैच खेला जाना चाहिए

Edited by Vaibhav Gupta

कोर्ट ने कहा मैच खेला जाना चाहिए. जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस विश्नोई ने यह आदेश दिया है. याचिकाकर्ता के वकील ने मेंशन कर कहा कि 14 सितंबर को मैच होना है, लिहाजा सुनवाई के लिए कल ही इसे सूचीबद्ध कर ली जाए.

मैच एशिया कप T20 टूर्नामेंट का हिस्सा

कोर्ट ने कहा मैच खेला जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा नहीं कुछ नही हो सकता है. यह मैच एशिया कप T 20 टूर्नामेंट का हिस्सा है. यह जनहित याचिका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अंसार अहमद चौधरी के माध्यम से उर्वशी सहित अन्य की ओर से दायर की गई थी.

याचिका में कहा गया था कि मौजूदा हालात में यह मैच देशहित के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा था कि यह मैच ऐसे समय पर हो रहा है जब हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसी घटनाएं देश में हुई है. याचिककर्ताओ का मानना है कि इस समय मैच कराना शहीदों का अपमान होगा.

भारत-पाक दुबई में होंगे आमने-सामने

दायर याचिका में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को शामिल करने की बात कही गई थी. याचिककर्ताओ का कहना था कि अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को खेल मंत्रालय के दायरे में लाया जाए. भारत-पाकिस्तान 2025 एशिया कप के लिए 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे.

मैच को तुरंत रद्द करन की मांग

याचिकाकर्ता उर्वशी जैन ने भारत सरकार को इस बाबत पर उचित निर्देश देने का आग्रह कोर्ट से किया गया था. दायर याचिका में कहा गया था कि देश की सुरक्षा, अखंडता और सैनिकों का मनोबल किसी खेल या मनोरंजन से ऊपर है. उन्होंने मांग की थी कि इस मैच को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए.

याचिका में कहा गया था कि क्रिकेट मैच राष्ट्रीय हित, सशस्त्र बलों के जवानों और भारत के नागरिकों के जीवन से ऊपर नहीं है. बता दें कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी.

जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया. जिसमें कई पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक नीरज कुमार पर दर्ज हो एफआईआर- सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read