Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर निचली अदालत में चल रहे मुकदमे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Remo D Souza: कोर्ट ने डिसूजा के खिलाफ निचली अदालत में चल रहे मुकदमे पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है. चार सप्ताह बाद कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

Remo D Souza

बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (फाइल फोटो).

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Remo D Souza: बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. साथ ही कोर्ट ने डिसूजा के खिलाफ निचली अदालत में चल रहे मुकदमे पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है. चार सप्ताह बाद कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

किसने दर्ज कराई थी रेमो डिसूजा के खिलाफ FIR?

गाजियाबाद के कारोबारी सत्येंद्र त्यागी ने दिसंबर 2016 में रेमो डिसूजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. रेमो डिसूजा पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिवादी सत्येंद्र त्यागी से फिल्म में पांच करोड़ रुपये लगाने का ऑफर दिया था. कहा था कि पांच करोड़ लगाओगे तो 10 करोड़ रुपये मिलेगा. हालांकि साल भर बाद भी जब त्यागी ने पैसे वापस मांगे, तो रेमो ने अंडरवर्ल्ड डॉन प्रसाद पुजारी ने जरिये उन्हें धमकाया. जिसके बाद त्यागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने रेमो डिसूजा और प्रसाद पुजारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 386 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. जिसके बाद कोर्ट ने रेमो को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. रेमो ने अपने खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसपर कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा था कि याचिका में चार्जशीट को चुनौती नहीं दी गई है. इस आभाव में याची को राहत नहीं दी जा सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital