लाइफस्टाइल

चुटकियों में साफ हो जाएगी काली पड़ी गर्दन, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Skin Care: महिला हो या पुरुष चेहरे की खूब केयर करते हैं.रोजाना सुबह शाम फेस वॉश करते हैं लेकिन गर्दन की सफाई करना भूल जाते हैं.ऐसे में इसपर धीरे-धीरे गंदगी जमने लगती है औऱ ये काल पड़ने लगता है.ये ना सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती भी दबने लगती है.ऐसे में लोग स्किन वाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं.लेकिन गर्दन का काला पन ज्यों का त्यों बना रहता है.अगर आपकी भी गर्दन काली पड़ गई है तो आप को हम कुछ घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिससे कालेपन की समस्या दूर हो सकती है. तो आइए जानते हैं क्या हैं काली गर्दन को साफ करने के घरेलू उपाय.

अपनाएं ये घरेलू टिप्स

कच्‍चे पपीते को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें और अब इसमें गुलाबजल और थोड़ी सी दही मिला लें. इस पेस्ट को उंगलियों की मदद से गर्दन पर लगाएं और करीब 15 मिनट रखने के बाद इसे रगड़ते हुए धो लें.

हल्दी और दूध

हल्दी और दूध से भी डार्क नेक ट्रीटमेंट की जाती है. इस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं.इस पैक को गर्दन पर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें. फिर 15 मिनट बाद स्क्रब करते हुए इसे धो लें. हफ्ते भर इसे इस्तेमाल करने से आपकी गर्दन साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:Jawan Box Office Collection: 11वें दिन भी ‘जवान’ का जलवा, की बंपर कमाई, 500 करोड़ से बस इतना दूर है फिल्म

शहद और नींबू का पेस्ट

शहद और नींबू का पेस्ट भी काली गर्दन को साफ करने में काफी कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए शहद नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को हल्के हाथों से गर्दन पर अप्लाई करें. इसे कम से कम 15 मिनट तक गर्दन पर ही रहने दें. इस के बाद इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर ले.

बेसन और नींबू

बेसन और नींबू का पेस्ट लगाने से गर्दन का कालापन दूर हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें और उतने ही मात्रा में नींबू का रस डालें. इस पेस्ट को काले गर्दन पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर लें. इसका इस्तेमाल आपके डार्क नेक को गोरा बना सकता है.

आलू, चावल और गुलाब जल

एक कटोरी में दो चम्मच चावल का आटा लें और इसमें उतना ही आलू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को बनाने के लिए इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और 15-20 मिनट तक गर्दन पर लगा कर छोड़ दें, सूखने पर इसे पानी से धो दें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

7 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago