Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का रस, जानें इससे जुड़े फैक्ट्स

आजकल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के पेशेंट गन्ने के जूस के सेवन करने को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं.

Sugarcan in diabetes : अक्सर गर्मी के मौसम में लोग गन्ने का जूस पीना काफी पसंद करते हैं. गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गर्मियों में लू और गर्मी से बचने के लिए पिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये जूस रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है? गन्ने का जूस एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है, जिससे हेल्थ को बेहतरीन फायदे हो सकते है. गन्ने के जूस को एक नेचुरल औषधि माना गया है जो लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है. आजकल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के पेशेंट गन्ने के जूस के सेवन करने को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते है कि क्या उन्हें गन्ने का जूस पीना चाहिए.

डायबिटीज के मरीज और गन्ने का जूस

गन्ने का जूस काफी मीठा होता है, जिसमें शुगर की क्वांटिटी काफी हाई होती है. माना जाता है कि गन्ने का जूस भी अन्य सभी शुगर ड्रिंक्स की तरह डायबिटीज मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक होता है. गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल का खतरा होता है, जिसके बाद डॉक्टर्स डायबिटीज में गन्ने का जूस पीने की सलाह नहीं देते है. गन्ने के जूस का सेवन करने से पॉलिफेनोल रिलीज होता है. जो पैनक्रियाज को ज्यादा इंसोलिन प्रोड्यूस करने के लिए मजबूर कर सकता है. गन्ने का जूस पीने की बजाय आप फ्रूट जूस, शूगर फ्री चाय और कॉफी का सेवन कर सकते है.

ये भी पढ़े:Infinix Note 30 5G Launch: शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये 5जी स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत

गन्ने के जूस से होने वाली परेशानी

डायबिटीज में गन्ने का जूस पीने से थोड़ी परेशानी हो सकती है. गन्ने का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए. ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो तले हुए भोजन, प्रोसेस्ड, बेक्ड और मीठे खाद्द खाने से बचें. वहीं पास्ता, सफेद ब्रेड और चावल जैसे साधारण काबर्स को अपने खाने में शामिल न करें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital