लाइफस्टाइल

ये चार चीजें दूध में उबालकर पीने से सर्दियों में गर्म बना रहेगा शरीर, दिमाग होगा तेज

Winters Tips: सर्दियों में सेहत बनाने के लिए साल का सबसे अच्छा समय माना जाता है. सर्दियों में बॉडी बनाने और इम्यूनिटी आदि को मजबूत करने के लिए कई चीजों का सेवन किया जा सकता हैं. सर्दियों में कई लोग सादा दूध पीना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में दूध को स्वादिष्ट बनाने के लिए दूध में उबाल कर कई चीजों को पिया जा सकता हैं. ये चीजें पीने से दिमाग भी तेज होगा और मेमोरी शार्प होगी. दूध में उबालकर ये चीजें पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होगा. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें सर्दियों के समय दूध में उबालकर आसानी से पीया जा सकता हैं.

सर्दियों में दूध में उबालकर कर पिएं ये चीजें

तुलसी

तुलसी वाला दूध एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. तुलसी की तीन-चार पत्तियों को अगर एक गिलास दूध में उबालकर पिया जाए तो इससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और सर्दी के मौसम में कई बीमारियों के लिए यह दूध रामबाण साबित होता है. तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले में खराश, जुकाम और सूखी खांसी में आराम पहुंचातें हैं. इतना ही नहीं अस्थमा के मरीजों को दूध व तुलसी के सेवन से काफी राहत मिलती है.

अदरक वाला दूध

सर्दियों में हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. वहीं सर्दियों में अक्सर खांसी, गले में कफ और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो जाती है. ऐसे में गले और छाती में बलगम जम जाता है. इस समस्या की परेशानी में अदरक वाले दूध का सेवन बहुत लाभदायक होता है. ऐसे में सर्दियों में अदरक वाला दूध पीने से खांसी और गले से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें:Tomato: टमाटर है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे रोज खाने के लाभ

दूध में मिलाएं दालचीनी

सर्दियों के मौसम में दूध में दालचीनी मिलाकर पीना सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है. क्योंकि दालचीनी वाले दूध का सेवन करने से शरीर को गर्माहट पहुंचती है, साथ ही दालचीनी वाला दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है. सर्दियों के मौसम में दालचीनी वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है. क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है.

जायफल का करें सेवन

सर्दी-जुकाम की होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप रोजाना रात में जायफल और दूध का सेवन कर सकते हैं. यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

3 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago