Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिस वर्ल्ड 2026: जानिए कौन बनी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और कहां चूकीं भारत की निकिता?

Miss World 2026: वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया. भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह बनाने में असफल रहीं.

जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीता मिस वर्ल्ड 2026 का ताज, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर. (PC:इंस्टाग्राम)

Miss World 2026: दुनिया की सबसे खूबसूरत प्रतियोगिता यानी मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम में बेहद धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. 111 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने इस साल का विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर लिया.

मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले वियतनाम में आयोजित हुआ, जहां डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला विजेता बनीं. स्पेन और मलेशिया की प्रतिभागी रनर-अप रहीं. भारत की निकिता पोरवाल टॉप 40 तक तो पहुंचीं, लेकिन टॉप 20 से बाहर हो गईं.

जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026

वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड 2026 के भव्य फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की 24 वर्षीय जोहेरी मोला ने बाजी मार ली. अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता से सभी का दिल जीतने वाली जोहेरी ने 111 देशों से आई प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए अपने देश के लिए दूसरा मिस वर्ल्ड का ताज जीता. इससे पहले 1982 में मारियासेला अल्वारेज ने डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए यह ताज हासिल किया था. प्रतियोगिता में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं.

भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर

कुछ ऐसा था निकिता का अंदाज

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 रहीं मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल से देश को 7वें मिस वर्ल्ड क्राउन की बड़ी उम्मीदें थीं. निकिता ने रैंप पर अपने शानदार लुक और ऑफ-शोल्डर मरमेड स्टाइल पिंक गाउन से सभी को प्रभावित किया और टॉप 40 में जगह बनाई. हालांकि, कड़ी टक्कर के बीच वह टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं, जिससे भारत का इंतजार और लंबा हो गया.

इस जवाब ने दिलाई जोहेरी को जीत

फिनाले के ‘ब्यूटी विद अ पर्पज’ राउंड में जोहेरी से उनके सामाजिक कार्यों के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया कि वह अपने देश में वंचित बच्चों को अंग्रेजी भाषा सिखाने का काम करती हैं, ताकि वे नए अवसरों के साथ पूरी दुनिया के सामने आत्मविश्वास से अपनी बात रख सकें. उनके इस उत्तर और स्ट्रैपलेस फेयरीटेल गाउन लुक ने जजों का दिल जीत लिया और उन्हें इस प्रतिष्ठित ताज का हकदार बनाया.

यह भी पढ़ें-जन्माष्टमी पर राधा जैसा निखरेगा रूप, ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital