Bharat Express DD Free Dish

होली से पहले ही जान लें रंग छुड़ाने का तरीका, बाहर से ही नहीं अंदर से भी त्वचा रहेगी स्वास्थ्य

होली के रंगों से हुए स्किन डैमेज को ठीक करने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें. आयुर्वेद के अनुसार प्राकृतिक स्क्रब, मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप और आंतरिक देखभाल से अपनी त्वचा को दोबारा स्वस्थ बनाएं.

Post Holi Skin Care

Post-Holi Skin Care: होली को अब केवल दो दिन ही बचें है लेकिन लोगों पर अभी से ही रंगों का खुमार शुरू हो चुका है. ऐसे में रंगों से सराबोर होना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन होली के बाद का ‘स्किन डैमेज’ किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता. अक्सर हम रंगों को हटाने के लिए तुरंत साबुन या फेस वॉश रगड़ना शुरू कर देते हैं, जो त्वचा की रही-सही नमी भी छीन लेता है. आज हम आपको बताते हैं कि कैसे बिना किसी महंगे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट के, आप घर की रसोई में मौजूद चीजों से अपनी त्वचा को फिर से ‘सुपर-स्मूथ’ बना सकते हैं.

 प्राकृतिक चीजों पर करें भरोसा

होली के रंगों में मौजूद केमिकल्स और साबुन के केमिकल्स जब आपस में मिलते हैं, तो त्वचा पर एक खतरनाक रिएक्शन होता है. इसलिए, होली के बाद चेहरे को साबुन से धोने की गलती न करें. इसकी जगह आयुर्वेद के ‘शोधन’ (Cleansing) वाले तरीके अपनाएं. सबसे आसान तरीका है मक्के का आटा या दरदरा पिसा हुआ चावल का आटा. इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें. ये नेचुरल स्क्रब का काम करते हैं और चेहरे पर चिपके रंगों को बिना स्किन को छिले बाहर निकाल देते हैं.

जलन और खुजली का पक्का इलाज

रंग छुड़ाने के बाद अक्सर चेहरे पर लाल चकत्ते या जलन होने लगती है. इसके लिए आप दादी-नानी के उस नुस्खे को याद करें जो कभी फेल नहीं होता. मुल्तानी मिट्टी और दही. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ठंडक देता है और मुल्तानी मिट्टी रंगों के असर को खींच लेती है. इस लेप को 10-15 मिनट लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें. अंत में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. ये न केवल आपकी स्किन को मुलायम बनाएगा, बल्कि केमिकल से हुए डैमेज को भी रिपेयर करेगा.

अंदरूनी देखभाल भी जरूरी

त्वचा की देखभाल सिर्फ ऊपर से नहीं, अंदर से भी होती है. आयुर्वेद में त्वचा को ‘त्वक’ कहा गया है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य का आईना है. होली के दिन हम अक्सर बहुत अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना खा लेते हैं, जो शरीर में गर्मी बढ़ाता है. इसे बैलेंस करने के लिए रात को हल्का गुनगुना दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है. दूध शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और स्किन को अंदर से नरिश करता है. होली के अगले 1-2 दिन ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बाहर के जंक फूड से दूरी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन ही नहीं, भारत की इन 6 जगहों पर भी चढ़ता है होली का अनोखा खुमार; एक बार गए तो भूल नहीं पाएंगे!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read