Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में कला का महाकुंभ! संस्कार भारती की मासिक संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में कलाकारों की भूमिका पर चर्चा

Delhi Art Seminar: संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय कला संकुल में आयोजित मासिक आर्ट संगोष्ठी में कला, समाज और विचारों पर खुलकर चर्चा हुई. मार्च महीने के इस सत्र में अलग-अलग तरह की कला और रचनात्मकता को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली.

delhi art seminar

नई दिल्ली स्थित संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय कला संकुल में आयोजित मासिक आर्ट संगोष्ठी में कला, समाज और विचारों पर खुलकर चर्चा हुई. मार्च महीने के इस सत्र में अलग-अलग तरह की कला और रचनात्मकता को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली.

कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्यांगना स्नेहा शर्मा की खूबसूरत प्रस्तुति से हुई. उनके डांस ने माहौल को एकदम सजीव बना दिया और दर्शकों को बांधकर रखा.

इसके बाद कला कल्प सांस्कृतिक संस्थान की टीम ने संबलपुरी लोक नृत्य पेश किया, जिसमें भारत की लोक संस्कृति की झलक साफ नजर आई. सुधारानी गेरू,सुप्रिया प्रधान,दिशिता,सुभाष्री साहू,दीपशिखा, इप्शिता बेहरा की प्रस्तुति भी काफी पसंद की गई.

लेखक आशीष कुमार अंशु भी हुए शामिल

संगोष्ठी में लेखक और विचारक आशीष कुमार अंशु मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने भारतीय कला और राष्ट्र निर्माण में कलाकार की भूमिका विषय पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कला किस तरह समाज को प्रभावित करती है.

उन्होंने कार्यक्रम को इंटरैक्टिव भी रखा, जहां लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और चर्चा में हिस्सा लिया.

कला प्रेमियों की दिखी अच्छी भागीदारी

इस मौके पर कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया.

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शर्मा ने किया, जिससे पूरा आयोजन व्यवस्थित तरीके से चला.

इन लोगों ने संगोष्ठी में दिया अहम योगदान

संगोष्ठी को सफल बनाने में स्नेहा मुखर्जी, गरिमा रानी, श्राबोनी शाह, ऋतंभरा, श्याम, बृजेश मृत्युञ्जय, लावण्या सिन्हा और रुही जायसवाल का अहम योगदान रहा. वहीं, व्यवस्था प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने भी आयोजन को सुचारू रूप से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- ‘लाल आतंक’ का होगा अंत! नक्सलियों का सरेंडर तेज, दिखा अमित शाह की डेडलाइन का असर

अंत में कार्यक्रम एक सकारात्मक और सोचने पर मजबूर करने वाले माहौल में खत्म हुआ, जहां भारतीय कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात दोहराई गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read