Bharat Express DD Free Dish

Hindi Diwas 2025: भारतीय संस्कृति और एकता की पहचान है हिंदी, जाने कब और क्यों शुरू हुई इसको दिवस मनाने की परंपरा

Hindi Diwas 2025: हिंदी न केवल एक भाषा है, बल्कि भारत की एक पहचान है. भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है और इस विविधता को हिंदी एक सुत्र की तरह पिरोती है. लाखों लोगों के लिए हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला धागा है.

Hindi Diwas 2025: हिंदी न केवल एक भाषा है, बल्कि भारत की एक पहचान है. भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है और इस विविधता को हिंदी एक सूत्र की तरह पिरोती है. लाखों लोगों के लिए हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला धागा है.

हिंदी दिवस इसी भाषा और संवेदना का पर्व है, जिसे हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में गर्व के साथ मनाया जाता है.

हिंदी दिवस का इतिहास

हिंदी दिवस का इतिहास 14 सितंबर 1949 से जुड़ा है, जिसे स्वतंत्रता के बाद मील का पत्थर माना जाता है. ये वो दिन था, जिस दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया. बाद में 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाने की परंपरा शुरू हुई.

इस निर्णय को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में शामिल किया गया है. जिसका उद्देश्य न केवल एक दिन का हिंदी उत्सव मनाना था, बल्कि जनमानस को यह याद कराना है कि भाषा भारत की पहचान है.

हिंदी एक पहचान

हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की धड़कन है, जिसमें संस्कृत की गूंज है व लोकभाषाओं की मिठास है. हिंदी में जितनी सरलता है, यह उतनी ही गहन भी है. जिसमें ग्रामीण जीवन की सादगी व आधुनिक शहरों की ऊर्जा है. ये वो भाषा है जिसने कबीर के दोहों को, तुलसी की चौपाइयों और प्रेमचंद्र की कहानियों को समृद्ध किया.

हिंदी दिवस 2025 थीम

हर वर्ष इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है जिसकी घोषणा भारत सरकार समारोह से पहले ही कर देती है. ऐसे में इस बार हिंदी दिवस के लिए ‘हिंदी: राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत’ को रखा गया है.

हिंदी दिवस का उद्देश्य

इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और इसके महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है जिससे भारतीय संस्कृति और एकता में मजबूती बनी रहे.

ये भा पढ़ें: Jitiya Vrat 2025: क्यों मनाया जाता है जितिया व्रत? जानें नहाय-खाय तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read