Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने संगम में स्नान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला.

Maha Kumbh Mela 2025: बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुम्भ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. इस अवसर पर उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे. उनके गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी.

PM Modi Mahakumbh Visit: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय निवासी और महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से सनातन धर्म को नई पहचान मिली है.

 महाकुंभ 2025 में आठ प्रमुख बौद्ध देशों के 600 से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इस आयोजन को वैश्विक आध्यात्मिक संगम बना दिया. संगम तट पर हुए विशेष आयोजनों में सनातन और बौद्ध परंपराओं के गहरे संबंधों को रेखांकित किया गया

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 29 जनवरी की घटना की गहन जांच होगी और षडयंत्रकारियों को बेनकाब किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में बौद्ध महाकुंभ यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि हिंदू और बौद्ध धर्म एक ही वटवृक्ष की शाखाएं हैं. उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा और मैत्री के संदेश को भारत की एकता से जोड़ा और महाकुंभ को वैश्विक स्तर पर एकता का प्रतीक बताया.

बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज रेलवे ने 106 मेला स्पेशल और 200 से अधिक नियमित ट्रेनों का सफल संचालन किया, जिससे 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया.रेलवे ने प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट के तहत दिशावार ट्रेनों का संचालन किया.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ पहुंचे हैं. भूटान नरेश संगम में डुबकी लगाएंगे. उसके बाद लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital