Bharat Express DD Free Dish

महाकुंभ 2025

महाकुंभ में कौशल विकास मिशन ने विशेष प्रदर्शनी लगाई, जिसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभा और कौशल को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना और उत्तर प्रदेश को प्रमुख सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है.

आप भी "अपने अपने राम" संगीतमय रामकथा सुनना चाहते हैं तो कवि कुमार विश्वास 18 जनवरी से दो शहरों में अपनी प्रस्तुति देंगे. उनके द्वारा गाई जाने वाली कथा भगवान राम के आदर्शों और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है.

महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज के व्यापार और अर्थव्यवस्था में भारी बढ़ोतरी हुई है. होटल पर्यटन इंडस्ट्री हो या खान-पान के सामान, ऊनी कपड़े, कम्बल, रजाई, गद्दों के साथ इलेक्ट्रॉनिक समानों की बिक्री में भी 30 से 40% की वृद्धि हुई है.

महाकुंभ में 6 दिनों के अंदर 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु, कल्पवासी और पूज्य साधु संतों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा ली है. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से भी ज्यादा लोग आएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश .

एनबीटी रीडिंग लाउंज विभिन्न शैलियों में लगभग 1000 शीर्षक प्रदान करता है, जो विविध लेखकों द्वारा लिखे गए हैं.

मौनी अमावस्या पर्व, पीएम की विजिट और कैबिनेट बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया.

महाकुंभ के दौरान 6 दिन में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई. गुरुवार शाम तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि कड़ाके की ठंड के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ.

गंगा पंडाल में आयोजित "संस्कृति का संगम" कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने "चलो कुंभ चले" गीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. कैलाश खेर, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति जैसे दिग्गज कलाकार अब 24 फरवरी तक सुरों की गंगा बहाएंगे.

अयोध्या और काशी विश्वनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं महाकुंभ के बाद विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है.