Bharat Express DD Free Dish

महाकुंभ 2025

महाकुंभ में नारी शक्ति का भी प्रतिनिधित्व दिख रहा है. गंगा तट पर 100 से अधिक मातृ शक्ति ने जूना अखाड़ा में प्रवेश की दीक्षा ली. वहीं, 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेला के पहले रविवार के दिन श्रद्धालुओं का रेला संगम नगरी में उमड़ा.

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 शिविर क्षेत्र में एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई और कई टेंट जलकर खाक हो गए.

महाकुंभ मेले में महाकाल गिरी बाबा और एक यूट्यूबर के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा ने यूट्यूबर पर हमला किया. यह घटना लोगों की राय में मतभेद का कारण बन गई है.

महाकुंभ 2025 में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन ने मिलकर एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें प्रतिदिन 1 लाख लोगों को महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. यह कार्यक्रम पूरी तरह से ग्रीन एंड क्लीन के मंत्र से चल रहा है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ में आयोजित एक कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया.

सीएम योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाकुम्भ का आयोजन जिसके लिए प्रयागराज जाना जाता है, पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है.  महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो विजन दिया है उसको स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए सभी लोग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं.

महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग से निपटने के लिए ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की. उन्होंने मां गंगे की पूजा अर्चना और भगवान महादेव का अभिषेक किया.

प्रयागराज की कुंभ नगरी में महाकुंभ की शुरुआत के साथ देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु भारत की संस्कृति की दिव्यता, आध्यात्मिकता और उसमें स्वयं की पहचान के संदेश को जानने, समझने और अनुभव करने के लिए आस्था की संगम नगरी में आ रहे हैं.

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में 1500 से अधिक नागा संन्यासियों ने जूना अखाड़े में दीक्षा संस्कार लिया. 5 हजार से अधिक नागा संन्यासी अखाड़ों में शामिल होंगे, जो सनातन धर्म की शक्ति को बढ़ाएंगे.