Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या और काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, महाकुंभ के बाद अन्य धार्मिक स्थलों पर बढ़ी भीड़

अयोध्या और काशी विश्वनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं महाकुंभ के बाद विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है.

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

महाकुंभनगर: प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचने लगे हैं. स्नान के उपरांत श्रद्धालु 13, 14 व 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में दर्शन-पूजन करने पहुंचे. अब तक तकरीबन सात करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान-पूजन किया. अयोध्या में तीन दिन में तकरीबन 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया.

प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इन क्षेत्रों में पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है.

काशी विश्वनाथ में तीन दिन में पहुंचे 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालु

काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दिन में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. यहां 13 जनवरी को 2.19 लाख, 14 जनवरी को 2.31 लाख और 15 जनवरी को 2.90 लाख से अधिक दर्शन करने पहुंचे. विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया.

प्रयागराज से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामनगरी में निरंतर श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंच रहा है. जय श्रीराम के जयकारे संग अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था से पूरी नगरी राममय हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन दर्शनार्थियों के लिए सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा रहा है. तकरीबन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु तीन दिन में अयोध्या पहुंचे हैं. रामलला के 500 वर्ष बाद विराजमान होने के उपरांत यहां सर्वाधिक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. यहां रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन उमड़ी है.

सीएम के निर्देश पर आयुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नैयर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा व अन्य आलाधिकारी धर्मपथ, रामपथ व भक्तिपथ पर भ्रमण करते रहे. यहां जरूरतमंदों को आश्रय स्थल भी भेजा गया है.

वर्जन

26 फरवरी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या धाम को 5 जोन व 12 सेक्टर में विभाजित कर दो पालियों में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है. मुख्य स्नान पर्व पर राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी की ड्यूटी अलग से लगायी जायेगी. इसके अतिरिक्त पीएसी बल, बाढ़ राहत दल पीएसी की ड्यूटी लगायी गयी है. यलो जोन यूटी प्वाइंट पर तीन पालियों में पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाकर यातायात को सुव्यवस्थित कराया जा रहा है. सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा निरन्तर निगरानी भी की जा रही है.

राजकरण नैयर, एसएसपी अयोध्या

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुंभ में मंच देगी योगी सरकार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital