Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

महाकुंभ भारत का एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्व है, जो हर 12 साल में संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती) के पवित्र संगम स्थल पर आयोजित होता है. इसमें डुबकी लगाना मोक्ष प्राप्ति और पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है.

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम और विशेष फंड्स जारी किए गए.

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम 40 इलेक्ट्रिक बसों को तैनात करेगा. इनमें से 10-15 बसें जल्द ही प्रयागराज पहुंच जाएंगी, और मौनी अमावस्या तक 30 और बसें उपलब्ध कराई जाएंगी.

महाकुम्भ 2025 के लिए गंगा और यमुना की सुरक्षा और निगरानी के लिए योगी सरकार ने लगभग 4 हजार जल पुलिस जवानों को तैनात किया है. इन जवानों को अंडर वाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए लाइफबॉय और मोटर बोट जैसे अत्याधुनिक उपकरण दिए गए हैं.

Mahakumbh 2025: जनवरी में स्पेन के मैड्रिड और जर्मनी के बर्लिन में आयोजित टूरिज्म फेयर में महाकुम्भ को शोकेस किया जाएगा. पर्यटन विभाग पवेलियन का संचालन करेगा.

महाकुंभ-2025 के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपना पहला गेमिंग ज़ोन स्थापित करेगा.

गंगापुरी महाराज का असली नाम छोटू बाबा है. वे असम के प्रसिद्ध कामाख्या पीठ से जुड़े हैं, जो तांत्रिक और शाक्त परंपराओं का केंद्र है.

स्वच्छ महाकुंभ अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेला प्राधिकरण द्वारा नववर्ष के अवसर पर सेक्टर 03 और 04 में आयोजित किया गया.

महाकुंभ में सुरक्षा कड़ी की गई है, जहां पुलिस ने एक रूसी, एक जर्मन और दो बेलारूस नागरिकों से दस्तावेजों की जांच की. एक रूसी नागरिक को वीजा खत्म होने पर वापस भेज दिया गया और सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार यहां मेला क्षेत्र में लगने वाले शिविरों को भी तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital