Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Stampede In Mahakumbh: पीएम मोदी ने 2 घंटे में 3 बार CM Yogi से फोन पर की बात, हालात को लेकर ली जानकारी

पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनसे प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर स्थिति की जानकारी जुटाई.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Stampede In Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाकुंभ नगर में भगदड़ मचने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर दो घंटे में 3 बार बात की. पीएम मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई. इसके अलावा, उन्होंने घायलों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा देने उपलब्ध कराने के लिए भी कहा.

सीएम ने की अपील

वहीं, इस भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें. लिखा- मां गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

गृह मंत्री शाह ने सीएम से की बात

पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनसे प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर स्थिति की जानकारी जुटाई. उन्होंने श्रद्धालुओं को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया. वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी सीएम योगी से फोन पर बात की. सीएम योगी ने नड्डा को बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है.

स्नान से पहले मची भगदड़

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान से पहले ही भगदड़ मच गई. इस हादसे में करीब 30 महिलाएं घायल हो गईं, जो संगम में स्नान करने के लिए जा रही थीं. यह घटना पवित्र स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुई, जिसके कारण अखाड़ों को कुछ समय के लिए अपना कार्यक्रम रोकना पड़ा.

गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैरिकेड्स टूट गए और इसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई.

लोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं, और जैसे ही वे जमीन पर गिरीं, भगदड़ मच गई. घायलों को तुरंत महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास के अस्पताल में भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए बेली अस्पताल और स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

यह भी पढ़ें- सीएम योगी की अपील, ‘मां गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें’, अफवाहों पर न दें ध्यान

घटना के प्रत्यक्षदर्शी जय प्रकाश स्वामी ने बताया, “वह महिला भीड़ के नीचे फंसी हुई थी और उठ नहीं पा रही थी. हम सब भीड़ में फंस गए थे. मैं सबसे पहले बाहर निकला, फिर मैंने बच्चों, पिता और मां की मदद की.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest