Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“भइया हम पदक जीत गए”, ओलंपिक में मिली जीत के बाद हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने भाई से फोन पर की बात, करमपुर में मना जीत का जश्न

ओलंपिक में राजकुमार पाल के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी मां मनराजी देवी गुरुवार (8 अगस्त) को सुबह से ही पूजा-पाठ कर भगवान से प्रार्थना कर रही थीं.

राजकुमार पाल के भाई जोखन के साथ मैच देखते पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह.

पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन के साथ खेले गए हॉकी मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. ओलंपिक में टीम को जीत दिलाने में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करमपुर के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. टीम को मिली शानदार जीत के तुरंत बाद राजकुमार पाल ने अपने बड़े भाई जोखन पाल को मेडल जीतने की जानकारी देते हुए कहा- भइया हमने पदक जीत लिया है.

बड़े भाई से फोन पर की बात

फोन पर बात करने के दौरान राजकुमार पाल ने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया. वहीं हॉकी टीम के ओलंपिक में जीतने की खबर देखते ही राजकुमार पाल की मां ने पूजा-अर्चना की.

मैच देखते हुए अंडर-14 के खिलाड़ी

स्टेडियम प्रबंधक के घर चल रहा था लाइव मैच

ओलंपिक में राजकुमार पाल के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी मां मनराजी देवी गुरुवार (8 अगस्त) को सुबह से ही पूजा-पाठ कर भगवान से प्रार्थना कर रही थीं. इंडिया का मैच शुरू होते ही राजकुमार पाल की मां अपनी बहू नीलम के साथ टीवी देखने बैठ गईं थी. वहीं दूसरी ओर राजकुमार के बड़े भाई जोखन पाल पूर्व सांसद और मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक राधे मोहन सिंह के आवास पहुंच गए. जहां पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण चल रहा था. जिसे देखने के लिए स्टेडियम के कोच से लेकर अन्य खिलाड़ी मौजूद थे.

मैच देखते हुए पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह.

राजकुमार ने देश का मान बढ़ाया- राधे मोहन सिंह

मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक राधे मोहन सिंह ने बताया कि राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय से उनकी भी फोन पर बात हुई है. उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है. जोखन पाल ने बताया कि राजकुमार 11 अगस्त को घर आएंगे. राजकुमार की जीत से पूरे गांव में जश्न का माहौल है. हर कोई इस जीत की खुशी मना रहा है.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं” जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital