Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

OTT की ये सात वेब सीरीज है हंसी का खजाना, कॉमेडी और डार्क ह्यूमर के साथ मिलेगी शानदार कहानी

अगर आप भी कॉमेडी के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद 7 शानदार कॉमेडी वेब सीरीज का खजाना. इनकी कहानियां न केवल शानदार है बल्कि हंसी से लोटपोट करा देने वाली है.

अगर आप भी कॉमेडी के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद 7 शानदार कॉमेडी वेब सीरीज का खजाना. इनकी कहानियां न केवल शानदार है बल्कि हंसी से लोटपोट करा देने वाली है. इन वेब सीरिज की सबसे खास बात ये है की इन सातों को आप एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते है. आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म की जरुरत नहीं पड़ेंगी. तो आइए जानते है वो कौन सी वेब सीरीज है.

इस लिस्ट में सबसे पहले है पंचायत. ये एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो दर्शकों को साधारण जिंदगी की खूबसूरती दिखाती है. इसकी कहानी अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मजबूरी में फुलेरा गांव के पंचायत सचिव बनते हैं. इस सीरीज में हास्य, इमोशन और भारती. गांवों की झलक का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. इस सीरीज में जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है.

इस सूची में दूसरे स्थान पर है पुष्पावली जो एक डार्क कॉमेडी सीरीज है. इसकी कहानी पुष्पावली नाम की लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जो एक लड़के के प्यार में दीवानी होकर उसका पीछा करने लगती है. इस सीरीज की कहानी हमें हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर करती है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं, जो अमेजन प्राइम पर उपलब्ध हैं.

लाखों में एक ऐसी सीरीज है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है जो IIT की तैयारी के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट जाता है, लेकिन वह जाते ही समझ जाता है कि वहां के माहौल में  वो फिट नहीं बैठता. यह शो डार्क ह्यूमर और सच्चाई का मेल-जोल है. ऋत्विक साहोरे ने इसमें शानदार अभिनय किया है. यह सीरीज युवाओं के दबाव और उम्मीदों के बीच के संघर्ष को कॉमेडी के अंदाज में दिखाती है.

सूची में चौथे स्थान पर है हॉस्टल डेज, इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले साल के  स्टूडेंट्स की जिंदगी को दिखाती है. ये सीरीज हॉस्टल की मस्ती, रैगिंग, दोस्ती और पढ़ाई के मजेदार किस्सो को इतने अच्छे ढंग से दिखाती है कि आपको अपने हॉस्टल के दिनों की याद आ जाएगी. इस शो में आदर्श गौरव, अहसास चन्ना और लव विश्वकर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं.

अब आती है जाकिर खान की सीरीज चाचा विधायक हैं हमारे, जो एक आम लड़के रॉनी की कहानी है, इस सीरीज में की पूरी कहानी रॉनी के एक झूठ पर आधारित है कि उसके चाचा विधायक हैं. इस छोटे से झूठ से उसके जीवन में कई हास्यास्पद और गंभीर परिस्थितियां पैदा होती हैं. इसमें जाकिर के साथ कुमार वरुण, अल्का आमिन, जाकिर हुसैन और ओनिमा कश्यप जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है.

परमानेंट रूममेट्स: यह सीरीज एक मॉडर्न कपल की कहानी है जो लंबे समय तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के फैसले तक पहुंचते है. लेकिन की कहानी और भी मजेदार हो जाती है, जब उनकी जिंदगी में कई मजेदार ट्विस्ट आते हैं. इस सीरीज में प्यार, झगड़े और रिश्तों की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. सुमित व्यास और निधि सिंह की जोड़ी ने इसमें शानदार काम किया है.

इस सूची की आखिरी लेकिन सबसे नई सीरीज है दुपहिया जो कॉमेडी सीरीज  होने के के साथ-साथ एक संदेश देती है. यह सीरीज एक काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित है, जो पिछले 25 सालों से अपराध मुक्त है. लेकिन जब वहां से एक मोटरसाइकिल चोरी होती है, तो सबकुछ बदल जाता है. इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, शिवानी रघुवंशी और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है.

ये भी पढ़ें: Diwali 2025: इस दिवाली घर पर बनाए ये रंगोली डिजाइन्स, दिवाली की रौनक में लगाए चार चांद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital