Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राकेश रोशन के 76वें जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, कहा- मुझे गर्व है मैं इनका बेटा हूं

Rakesh Roshan’s 76th Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन 76 वर्ष के हो गए हैं. इस अवसर उनके बेटे ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर दिलचस्प तस्वीरें शेयर कीं.

✍️
रेनुका पँवार

राकेश रोशन बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर हैं. आज वे 76 वर्ष के हो रहे हैं. इस अवसर उनके बेटे और ‘क्रिश’ के तौर पर पहचान बना चुके सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा— मुझे गर्व है कि मैं इनका बेटा हूं.

बता दें कि राकेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत तो अभिनय से की थी, लेकिन अब उन्हें फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है. आइए यहां जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें…

राकेश रोशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं वे बेहतरीन एक्टर, शानदार प्रोड्यूसर और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर भी हैं. एक्टर के रूप में उन्हें खास सफलता नहीं मिली, लेकिन बतौर डायरेक्टर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. इनमें खून भरी मांग, करण अर्जुन, कहो ना… प्यार है और कृष जैसी फिल्में शामिल हैं

राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई मे हुआ. उनके पिता रोशनलाल नागरथ प्रसिद्ध संगीतकार थे. उनकी मां इरा मोइत्रा बंगाली गायिका थीं. राकेश के परिवार में उनके छोटे भाई राजेश रोशन भी हैं, जो एक जाने-माने संगीतकार हैं

 

राकेश रोशन के बचपन की कहानी बहुत दिलचस्प है! उन्होंने बताया कि उनका जन्म मुंबई में एक म्यूजिक डायरेक्टर के गैराज में हुआ था और बाद में उनका परिवार सांताक्रूज में शिफ्ट हो गया था. उनका बचपन वहीं बीता था.

 

राकेश रोशन की शादी पिंकी से हुई है जो जे. ओमप्रकाश के बेटी हैं राकेश पार्टियों में पिंकी से मिले जो प्रोड्यूसर जे. ओम प्रकाश की बेटी थीं जे. ओम प्रकाश ने राकेश की मेहनत देखकर अपनी बेटी का हाथ उन्हें देने का फैसला किया. राकेश की मां ने भी पिंकी को बहू के रूप में पसंद किया. बाद में दोनों की शादी हुई.

राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को 2000 में कहो ना... प्यार है से लॉन्च किया, जो हिट रही. इसके बाद उन्होंने कोई... मिल गया, कृष, कृष 3 जैसी सुपरहीरो फिल्में बनाईं। उन्होंने क्रेष 4, काइट्स और काबिल भी जैसी हिट मूवी बनाईं.

Hrithik Roshan ने अपने पिता राकेश रोशन के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया.

ये भी पढ़े: Deepika Padukone का ये इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस हुए दीवाने, पति रणवीर के कमेंट ने जीता दिल

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital