Bharat Express DD Free Dish

Janmasthmi 2025: अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर पाना चाहती हैं राधारानी जैसा लुक, तो Tamanna Bhatia के इन आउटफिट से ले आइडियाज

Janmasthmi 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर अक्सर लड़कियों का मन राधा रानी की तरह सजने और सवरने का करता है इसलिए आज हम आपके लिए तमन्ना भाटिया के कुछ लुक लेकर आए हैं जिसे आप ट्राई कर सकती हैं.

janmasthmi 2025

Janmasthmi 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज यानी 16 अगस्त 2025 को पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर पर लोग सोशल मीडिया पर राधाकृष्ण की भक्ति में लीन तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. वहीं इस कड़ी में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी तस्वीरें शेयर कर कृष्ण की भक्ति में डूबी दिखाई दे रही है. वहीं कुछ तस्वीरों में राधारानी बनकर रास भी रचाते देखा गया. ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर तमन्ना भाटिया जैसा लुक अपनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे में आउटफिट लेकर आए है जिसे आप ट्राई कर सकती है.

राधारानी के लुक को कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तरह आंखों में काजल, बालों में गजरा लगाकर राधारानी के अवतार ट्राई कर सकती है. इससे एक सिंपल और रॉयल लुक मिलेगा.

वहीं अगर आप फेस को अट्रैक्टिव और उसपर कुछ कलाकारी करना चाहते हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह सफेद और लाल कुमकुम की मदद से माथे पर राधारानी की तरह डिजाइन्स को बना सकती हैं. ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं.

वहीं आप तमन्ना भाटिया की तरह लाइट पिंक कलर का दुपट्टा और लहंगे को ट्राई कर सकती हैं इससे एक सिंपल और रॉयल लुक मिलेगा. वहीं इस तरह के रंग से आपका स्किन कलर और भी इन्हैंस होगा.

इसके अलावा अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ यूनीक लुक कैरी करना चाहती हैं तो तमन्ना भाटिया के इस लेक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. ये देखने में बिल्कुल अलग और नया लगेगा.

Janmasthmi 2025: राधारानी के लुक को कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तरह अपने बालों को खोल सकती है. साथ ही माथे पर मांग टीका और झुमके भी ट्राई कर सकती हैं. इससे आपको एक सिंपल और रॉयल लुक मिलेगा.

Janmasthmi 2025: आप तमन्ना भाटिया की तरह कढ़ाई वाली गेरुआ रंग की साड़ी और कंट्रास्ट साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. इसे पहने के बाद आप पर से किसी की भी नजरें हटाना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें: Janmashtami Special: टीवी पर कृष्ण बने ये सितारे अब कहाँ हैं? जानें नीतीश भारद्वाज से लेकर सुमेध मुदगलकर तक क्या कर रहे हैं ये एक्टर्स

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read