Bharat Express DD Free Dish

बिना किसी Controversy के भी कैसे Bollywood में इतना बड़ा नाम बन गईं Kiara Advani, तस्वीरों से जानें एक्ट्रेस की स्ट्रगल स्टोरी

31 जुलाई को बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा कियारा आडवाणी अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. मां बनने की खुशी और फिल्मों में बढ़ता स्टारडम, कियारा की ज़िंदगी में ये बर्थडे एक नए अध्याय की शुरुआत है.

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा Kiara Advani 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस साल का बर्थडे उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि हाल ही में वो मां बनी हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर कियारा की लाइफ में जबरदस्त बदलाव आया है. एक ओर जहां वो अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में भी उनका स्टारडम तेजी से बढ़ता जा रहा है. चलिए, तस्वीरों के ज़रिए जानते हैं कियारा आडवाणी की अब तक की ज़िंदगी का खूबसूरत सफर…

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन कियारा ने हार नहीं मानी. उनकी मासूमियत और एक्टिंग स्किल्स ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींच लिया.

साल 2016 में आई फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story में कियारा ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया और यहीं से उनके करियर की असली उड़ान शुरू हुई. इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई.

जहां बाकी सेलेब्स चर्चाओं में बने रहने के लिए विवादों का सहारा लेते हैं, वहीं कियारा ने कभी भी कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना पसंद नहीं किया. उन्होंने अपने टैलेंट से ही बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनाई.

शाहिद कपूर के साथ आई फिल्म कबीर सिंह में कियारा की सिंपल लेकिन दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें एक हिट हीरोइन बना दिया. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

2021 में आई फिल्म शेरशाह ना सिर्फ कियारा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई, बल्कि इसी फिल्म के दौरान उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी भी परवान चढ़ी. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिल्मी दुनिया में प्यार शुरू हुआ और रियल लाइफ में शादी तक पहुंच गया. साल 2023 में कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध गए और सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें छा गईं.

हाल ही में कियारा ने मां बनने की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया. मां बनने के बाद उनका चेहरा और भी निखर गया है, और उनकी फोटोज़ में वो एक अलग ही glow के साथ नजर आती हैं.

कियारा अब फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाली हैं, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है. ये उनकी मां बनने के बाद पहली फिल्म होगी, जिसमें वो एक्शन और रोमांस दोनों करती नजर आएंगी. फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Mumtaz के दीवाने थे Yash Chopra, हजार बार किया प्रपोज लेकिन नहीं बन सकी बात

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read