Bharat Express DD Free Dish

Richest Indian Cricketers: विराट कोहली से MS धोनी तक… ये हैं भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, इस खिलाड़ी ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड

Richest Indian Cricketers: भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर सिर्फ रन ही नहीं बल्कि ब्रांड डील्स और बीजनेस से भी करोड़ों की संपत्ति बना रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने कैसे कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं.

Richest Indian Cricketers

Richest Indian Cricketers: किसी भी खिलाड़ी की दौलत सिर्फ उसकी मैच फीस से नहीं बनती. बल्की असली कमाई होती है ब्रांड एंडोर्समेंट्स, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स, सोशल मीडिया वैल्यू, निजी बिजनेस, और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से. जिन खिलाड़ियों की पॉपुलैरिटी देश में ही नहीं, विदेशों में भी है उनकी ब्रांड वैल्यू कई कंपनियों से भी ज्यादा हो जाती है. यही कारण है कि कुछ क्रिकेटर आज करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं भारत के उन 7 क्रिकेटरों के बारे में जो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स है.

द क्रिकेटर पांडा के मुताबिक महेन्द्र सिंह धोनी ने कमाई के मामले में खुद को बेजोड़ साबित किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उनकी आईपीएल कमाई करोड़ों में रही है. इसके अलावा Reebok Sonata और Gulf Oil जैसे ब्रांड्स के साथ उनकी ब्रांड डील्स और Chennaiyin FC फुटबॉल टीम व SportsFit फिटनेस चेन जैसे निवेश ने उनकी कुल संपत्ति 917 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दी है.

दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन तेंदुलकर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं. उनके करियर की कमाई सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि Adidas Coca Cola जैसे ब्रांड्स के साथ लंबे समय तक जुड़ाव, खुद की कपड़ों की लाइन True Blue और SRT स्पोर्ट्स मैनेजमेंट जैसे बिजनेस से उनकी नेट वर्थ करीब 1,416 करोड़ रुपये (170 मिलियन डॉलर) पहुंच चुकी है. रिटायरमेंट के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू और कमाई में कोई कमी नहीं आई है.

वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. विराट मैदान पर आक्रामक खेल और ब्रांडिंग में स्मार्ट सोच के लिए जाने जाते हैं. फिर चाहे वो Puma हो Audi हो या फिर  MRF जैसे ब्रांड्स से उनकी करोड़ों की डील्स हैं, वहीं RCB के साथ उनका आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट भी सबसे महंगे खिलाड़ियों में गिना जाता है. उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 834 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) मानी जाती है.

टीम इंडिया को जीत की मानसिकता देने वाले पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मैदान के साथ-साथ ऑफ द फील्ड भी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. Pepsi और Tata जैसी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट और प्रशासनिक भूमिकाओं ने उनकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उनकी कुल संपत्ति लगभग 667 करोड़ रुपये है.

युवराज सिंह ने सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अपनी बिजनेस समझ से भी काफी कमाई की है. उन्होंने Puma Pepsi और Revital जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया और अपने स्टार्टअप फंड YouWeCan Ventures के जरिए कई नई कंपनियों में निवेश किया. आज उनकी संपत्ति 292 करोड़ रुपये मानी जाती है.

वीरेंद्र सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद कमेंट्री कोचिंग और ब्रांड प्रचार के जरिए भी अच्छी खासी कमाई की है. Adidas और Boost जैसे ब्रांड्स से उनका जुड़ाव लंबे समय तक रहा है. आज उनकी संपत्ति 334 करोड़ रुपये के आसपास है.

वहीं आखरी में सुनील गावस्कर का नाम आता है. उन्होंने कमेंट्री और मीडिया में लंबा सफर तय किया है. Thums Up और Dinesh जैसे ब्रांड्स के साथ उनके पुराने जुड़ाव और लगातार टीवी अपीयरेंस से उनकी पहचान और कमाई दोनों बरकरार हैं. 74 साल की उम्र में भी उनकी संपत्ति 262 करोड़ रुपये हैं.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: 4 पौराणिक कहानियां से जुड़ी है राखी की मान्यता… जानें क्या हुआ जब द्रौपदी, इंद्राणी, लक्ष्मी और यमुना ने बांधी थी राखी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read