Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ravi Kishan Birthday: 56 की उम्र में भी दमदार रवि किशन! देखें एक्टर और सांसद के यादगार फिल्मी किरदारों की अनदेखी तस्वीरें

17 जुलाई को जन्मे रवि किशन आज 56 साल के हो गए हैं. इस मौके पर पेश है उनकी फिल्मों के कुछ खास किरदारों की तस्वीरें, जो दर्शकों के दिल में आज भी बसे हैं.

ravi kishan birthday

Ravi Kishan Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं. आज 17 जुलाई को एक्टर अपना 56वा जन्मदिन मना रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री का इतना जाना माना चेहरा रवि किशन ने अपना फिल्मी सफर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था.

बता दें वर्तमान में रवि किशन गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं. वहीं संसदीय कर्तव्यों के अच्छे काम के लिए उन्हें 2025 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आईए आज लोकसभा सांसद और एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके सबसे यादगार फिल्मी किरदार और उनसे जुड़े अनसुने किस्सो के बार में जानते हैं.

2003 में आई सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को आज भी लोग भावुक होकर याद करते हैं. इस फिल्म में रवि किशन ने भूमिका चावला (निर्जरा) के मंगेतर और एक पुजारी पंडित रामेश्वर का किरदार निभाया था. भले ही रोल छोटा था, लेकिन प्रभाव ऐसा कि लोग आज भी उन्हें उस किरदार में याद करते हैं. यही फिल्म थी जिसने रवि को बॉलीवुड में पहचान दिलाई.

2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ में रवि किशन एक गुंडे के रोल में थे, जो कि शरत सक्सेना की गैंग का हिस्सा था. लेकिन इस किरदार की खासियत थी उनका तोतलापन. इस अंदाज़ को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो हंसी-ठिठोली के मोमेंट्स में हमेशा याद रखे जाते हैं. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की इस फिल्म में रवि की मौजूदगी अलग ही रंग ले आई.

2009 में आई ‘लक’ में रवि किशन ने राघव नाम का किरदार निभाया – एक साइको क्रिमिनल जो मौत को खेल समझता है. उनका डायलॉग “मौत की तलाश में जीता हूं…” आज भी कई लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा है. श्रुति हासन के किरदार से उनका जुनूनी प्यार और खौफनाक एक्टिंग वाकई काबिल-ए-तारीफ रही.

मणि रत्नम की 2010 में आई फिल्म ‘रावण’ में रवि किशन, अभिषेक बच्चन के भाई मंगल के रोल में दिखे. यह किरदार पौराणिक कुंभकर्ण से प्रेरित था. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास न चली हो, लेकिन रवि का अभिनय ज़रूर सराहा गया.

2011 की रोमांटिक कॉमेडी ‘तनु वेड्स मनु’ में रवि किशन ने जिमी शेरगिल के दोस्त का छोटा-सा रोल निभाया, लेकिन उनकी उपस्थिति दर्शकों पर असर छोड़ गई. ये उन रोल्स में से एक था, जिसे देखकर लोग मुस्कुरा उठते हैं.

2012 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में रवि किशन ने दुर्गम साह का रहस्यमयी किरदार निभाया. वहीं 2018 में आई ‘मोहल्ला अस्सी’ में उन्होंने एक टूरिस्ट गाइड गिन्नी गुरु का रोल किया. फिल्म विवादों में रही, लेकिन रवि की परफॉर्मेंस को नोटिस ज़रूर किया गया.

2013 में ‘बुलेट राजा’ में रवि किशन सुमेर सिंह बने – जो दिखने में महिला जैसे थे, लेकिन असल में एक खतरनाक विलेन. इस अनोखे लुक और अंदाज़ ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया.

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ (2018) में उन्होंने संजय कुमार नाम के कोच का किरदार निभाया – एक ऐसा इंसान जो खुद तो मुक्केबाज नहीं बन पाया लेकिन दूसरे को ट्रेनिंग देकर बड़ा बनाता है. उनका ये किरदार काफी इमोशनल और रियल लगा.

2024 में आई ‘लापता लेडीज’ में रवि किशन ने इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का मजेदार रोल निभाया. फिल्म में उनका कॉमिक अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया. इस फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन तक मिला और रवि एक बार फिर चर्चा में आ गए.

ये भी देखें- Katrina Kaif Birthday: आखिर क्यों हर 2 साल में कटरीना कैफ को बदलना पड़ता था घर, तस्वीरों से जानिए एक्ट्रेस की अनसुनी कहानी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital