Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी.. एक्शन हीरो से Perfect फिटनेस और बिजनेस के बादशाह बनने तक का सफर, पढ़ें एक्टर की स्ट्रगल स्टोरी

63 की उम्र में भी सुनील शेट्टी फिटनेस और स्टाइल के आइकॉन हैं. 90 के दशक के एक्शन हीरो से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में सफलता पाने तक, उनका सफर फिल्मों से बिजनेस तक बेहद प्रेरणादायक है.

sunil shetty birthday

Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी… नाम सुनते ही 90 के दशक की एक्शन फिल्मों की याद ताज़ा हो जाती है. लेकिन ये कहानी सिर्फ एक्शन हीरो की नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की है जिसने जिंदगी के हर मोड़ पर नया रंग दिखाया, कभी रोमांटिक हीरो, कभी कॉमेडी किंग, तो कभी बिजनेस टाइकून. फिल्मों के साथ-साथ सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ, उनकी फिटनेस और उनका जज़्बा भी लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है. चलिए, देखते हैं उनकी ज़िंदगी के कुछ दिलचस्प पहलू तस्वीरों के साथ.

सुनील शेट्टी का जन्म कर्नाटक के मंगलूरु में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ. उनके पापा ने वेटर की नौकरी से शुरुआत की और फिर अपना रेस्टोरेंट बिजनेस खड़ा किया. कॉलेज में रहते हुए सुनील को मार्शल आर्ट्स का शौक चढ़ा और उन्होंने किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट ले ली.

1992 में फिल्म बलवान से सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा और दमदार एक्शन सीन से लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद विश्वासघात, भाई, बॉर्डर और कांटे जैसी फिल्मों से वो 90 के दशक के फिटनेस आइकॉन बन गए.

एक्शन हीरो के बाद उन्होंने रोमांटिक फिल्मों में भी कमाल दिखाया. धड़कन, प्यार इश्क और मोहब्बत और हू तू तू में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई.

साल 2000 के बाद सुनील शेट्टी ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, चुप चुप के जैसी हिट फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया.

सुनील शेट्टी की लव लाइफ भी फिल्मों जैसी थी. उन्होंने माना शेट्टी से अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, क्योंकि दोनों अलग धर्म से थे. करियर पर असर पड़ने की चेतावनी के बावजूद उन्होंने माना को अपना जीवनसाथी बनाया.

63 की उम्र में भी सुनील शेट्टी की फिटनेस लाजवाब है. वो कहते हैं- मैं 6 पैक वाला दादाजी बनूंगा! फिल्मों के साथ-साथ वह रेस्टोरेंट, रियल एस्टेट और कपड़ों के ब्रांड से भी करोड़ों कमाते हैं.

ये भी देखें- Unresolved Mystery: दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें विज्ञान भी आज तक नहीं सुलझा पाया

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital