Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Swami Vivekananda Death Anniversary: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, आध्यात्म और राष्ट्र सेवा के प्रतीक, यहां देखें उनके प्रेरणादायक विचार

Swami Vivekananda Death Anniversary: आज स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि है. 39 वर्ष की आयु में संसार को अलविदा कहने वाले इस महान व्यक्तित्व की शिक्षाएं आज भी हमें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाती हैं.

swami vivekanand death anniversary

Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उन्होंने अपने छोटे से जीवन में जो काम किए, वो आज भी लाखों लोगों को सही राह दिखाते हैं.

39 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कहने वाले स्वामी जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया. उनकी सीख आज भी हमारे लिए रास्ता दिखाने वाली रोशनी की तरह है.

स्वामी विवेकानंद ऐसे महान व्यक्ति थे जो युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, आध्यात्म और ज्ञान के प्रकाश स्तंभ माने जाते थे. स्वामी जी के विचार आज भी लोगों को जीवन में आगे बढ़ने, सही राह चुनने और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं.

स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार

जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे. खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे.

किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.

जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो.

यह कभी मत कहो कि मैं नहीं कर सकता, क्योंकि आप अनंत हैं.

उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते.

ये भी पढ़ें- अंजुमन-ए-इस्लाम के वर्कशॉप में NCMEI के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर शाहिद अख्तर ने की शिरकत, अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकार उन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest