Aaj Ka Panchang 17 October 2025: आज का दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे रमा एकादशी व्रत के रूप में मनाया जाता है. यह तिथि प्रातः 11:12 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी. आज सूर्य देव तुला राशि में स्थित हैं और चंद्रमा मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं. ऋतु शरद है और सूर्य दक्षिणायन में चल रहे हैं. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से पापों का नाश एवं मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है.
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर हुआ है और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 33 मिनट पर होगा. दिन की अवधि लगभग 12 घंटे 5 मिनट की रहेगी. इस समय के दौरान सूर्य देव का पूजन, ध्यान या सूर्य अर्घ्य देना विशेष शुभ माना गया है.
राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त
आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इस समय किसी भी शुभ कार्य, यात्रा या नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो अत्यंत शुभ माना जाता है. गुलिक काल 07:59 से 09:29 तक और यमगंड काल 15:00 से 16:30 तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार? जानें समुद्र मंथन से जुड़ी पौराणिक कथा और पूजा का महत्व
दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, अतः इस दिशा की यात्रा टालनी चाहिए. यदि यात्रा आवश्यक हो, तो यात्रा से पहले दही या तुलसी जल ग्रहण कर के निकलें, इससे दिशा शूल का प्रभाव कम होता है.
सूर्य बल और चंद्र बल
सूर्य आज तुला राशि में हैं, जिससे न्याय, संतुलन और व्यवहारिकता का प्रभाव बढ़ेगा. जबकि चंद्रमा मकर राशि में होने से कर्म प्रधानता, गंभीरता और आत्मअनुशासन की भावना जागृत होगी. आज का दिन कार्यों की योजना बनाने, अनुशासन में रहने और धैर्य रखने के लिए विशेष रूप से शुभ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





