Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज का पंचांग 21 मई 2026: गुरु पुष्य योग और स्कंद षष्ठी का संयोग

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज का पंचांग 21 मई 2026: स्कंद षष्ठी और गुरु पुष्य योग का संयोग. जानें शुभ मुहूर्त, योग, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा के उपाय. गुरुवार व्रत और भगवान कार्तिकेय की पूजा से संतान सुख और रोग दोष दूर होते हैं.

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. ज्येष्ठ अधिक मास की शुक्ल पंचमी तिथि पर स्कंद षष्ठी और गुरुवार व्रत का महत्व जुड़ा हुआ है. साथ ही पुष्य नक्षत्र के साथ गुरु पुष्य योग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. इस योग में स्थायी कार्य जैसे नया व्यवसाय शुरू करना, सोना-चांदी खरीदना, मकान या वाहन लेना और इष्ट देव की पूजा करना फलदायी होता है.

स्कंद षष्ठी और पूजा का महत्व

आज अधिक मास की स्कंद षष्ठी है. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से संतान सुख प्राप्त होता है और रोग-दोष दूर होते हैं. साथ ही भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की आराधना करना भी शुभ है. उन्हें पंचामृत, हल्दी, पीले फूल, धूप-दीप, गुड़ और चने की दाल अर्पित करें. विष्णु चालीसा का पाठ और गुरुवार व्रत कथा सुनना लाभकारी रहेगा.

गुरु कृपा के उपाय

गुरुवार के दिन गुरु की कृपा पाने के लिए हल्दी, पीले फूल, पीले वस्त्र, पीतल के बर्तन और पीला चंदन का दान करना चाहिए. इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है.

आज का पंचांग विवरण

  • तिथि: पंचमी सुबह 08:26 तक, उसके बाद षष्ठी
  • नक्षत्र: पुष्य रात 02:49 तक, फिर अश्लेषा
  • करण: बालव सुबह 08:26 तक, कौलव शाम 07:20 तक, उसके बाद तैतिल
  • योग: गण्ड सुबह 10:58 तक, फिर वृद्धि
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: गुरुवार
  • चंद्र राशि: कर्क

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: 05:27 AM
  • सूर्यास्त: 07:08 PM
  • चंद्रोदय: 09:53 AM
  • चंद्रास्त: 11:54 PM

शुभ मुहूर्त और योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 AM से 04:46 AM
  • गुरु पुष्य योग: 05:27 AM से अगले दिन 02:49 AM तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:27 AM से अगले दिन 02:49 AM तक
  • अमृत सिद्धि योग: 05:27 AM से अगले दिन 02:49 AM तक
  • रवि योग: 05:27 AM से अगले दिन 02:49 AM तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:51 AM से 12:45 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:35 PM से 03:29 PM
  • अमृत काल: 08:47 PM से 10:18 PM
  • निशिता मुहूर्त: 11:57 PM से 12:38 AM

दिन का चौघड़िया

  • शुभ: 05:27 AM से 07:10 AM
  • चर: 10:35 AM से 12:18 PM
  • लाभ: 12:18 PM से 02:00 PM
  • अमृत: 02:00 PM से 03:43 PM
  • शुभ: 05:26 PM से 07:08 PM

रात का चौघड़िया

  • अमृत: 07:08 PM से 08:26 PM
  • चर: 08:26 PM से 09:43 PM
  • लाभ: 12:18 AM से 01:35 AM
  • शुभ: 02:52 AM से 04:10 AM
  • अमृत: 04:10 AM से 05:27 AM

ये भी पढ़ें-आज का राशिफल: कौन सी राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

अशुभ समय

  • यमगण्ड: 05:27 AM से 07:10 AM
  • गुलिक काल: 08:53 AM से 10:35 AM
  • राहुकाल: 02:00 PM से 03:43 PM
  • दुर्मुहूर्त: 10:01 AM से 10:56 AM , 03:29 PM से 04:24 PM
  • दिशाशूल: दक्षिण
  • शिववास: कैलाश पर सुबह 08:26 तक, उसके बाद नंदी पर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital