Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 26 July 2025: श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 26 July 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 26 जुलाई, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे मे.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 26 July 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 26 जुलाई, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

26 जुलाई, शनिवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 July 2025)

26 जुलाई को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है. द्वितीया तिथि शनिवार को रात 10:43 मिनट तक रहेगी. शनिवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 04:06 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा. आज दोपहर बाद 03:52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. इसके आलावा, आज सुबह 08:56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

26 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि– 26 जुलाई रात 10:43 मिनट तक
  • दिन– शनिवार
  • व्यतीपात योग- पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 04:06 मिनट तक
  • आश्लेषा नक्षत्र- दोपहर बाद 03:52 मिनट तक
  • शुक्र ग्रह गोचर– सुबह 08:56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे
  • अभिजीत मुहूर्त– 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 25 July: आज है शुक्रवार का व्रत, जानें कैसे करें पूजा, शुभ मूहूर्त, और राहुकाल से जुड़ी जानकारी

राहुकाल का समय (Aaj Ka Panchang 26 July 2025) 

  • दिल्ली- सुबह 09:03 – 10:45 AM
  • मुंबई- सुबह 09:29 – 11:07 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 09:03 – 10:46 AM
  • लखनऊ- सुबह 08:50 – 10:31 AM
  • भोपाल- सुबह 09:07 – 10:47 AM
  • कोलकाता- सुबह 08:24 – 10:03 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 09:26 – 11:06 AM
  • चेन्नई- सुबह 09:04 – 10:40 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:59 AM
  • सूर्यास्त – 7:07 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 26 7:10 AM
  • चन्द्रास्त – Jul 26 8:32 PM

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read