Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Panchang 29 July 2025: सावन शुक्ल पक्ष नाग पंचमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 29 July 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ऐसे में आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 29 जुलाई दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

Aaj ka Panchang, Panchang, Hindu Calendar, Daily Astrology

Aaj Ka Panchang 29 July 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 29 जुलाई, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

29 जुलाई, मंगलवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 July 2025)

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है| पंचमी तिथि रात 12:47 मिनट तक रहेगी. इस दिन नागपंचमी मनायी जायेगी. देर रात 03:05 मिनट तक शिव योग बना रहेगा. आज शाम 07:28 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा, आज भौम व्रत है. साथ ही मंगला गौरी व्रत भी है. इसके अलावा, शुभ शाम 07:27 मिनट से शुभ रवि योग लग जाएगा.

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2025

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:14 से 08:51 तक रहेगा। पंचमी तिथि रात 12:46 बजे तक रहेगी.

29 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:47 ए एम से 05:30 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:08 ए एम से 06:14 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:19 पी एम से 01:11 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 07:15 पी एम से 07:37 पी एम सायाह्न सन्ध्या 07:15 पी एम से 08:21 पी एम
  • अमृत काल 11:42 ए एम से 01:25 पी एम
  • रवि योग 07:27 पी एम से 06:15 ए एम, जुलाई 30

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:33 तक
  • मुंबई- शाम 04:00 से शाम 05:38 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:55 से शाम 05:37 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:15 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:25 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:40 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:01 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:59 AM
  • सूर्यास्त – 7:06 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 28 9:03 AM
  • चन्द्रास्त – Jul 28 9:38 PM

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read