Aaj Ka Panchang 06 June 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 06 जून, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
06 जून, शुक्रवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 06 June 2025)
06 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है. एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 04:49 मिनट तक रहेगी. आज सुबह 10:13 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा. साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 09:40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा रहेगा. इसके आलावा आज निर्जला एकादशी व्रत है.
06 June 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि– 6 जून 2025 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 04:49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी.
- व्यतिपात– 6 जून को सुबह 10:13 मिनट तक
- चित्रा नक्षत्र – 6 जून को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 09:40 मिनट तक
- 6 जून व्रत-त्योहार– आज के दिन सभी एकादशी तिथियों में सबसे शक्तिशाली निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने वाले को जल ग्रहण करने की भी अनुमति नहीं है.
- निर्जला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त– सुबह 05:23 मिनट से 06:34 मिनट तक
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 5 june 2025: आज गंगा दशहरा, जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तक
- मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तक
- चंडीगढ़- सुबह 10:36 से दोपहर 12:21 तक
- लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तक
- भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:19 तक
- कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तक
- अहमदाबाद- सुबह 10:57 से दोपहर 12:38 तक
- चेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:07 तक
- सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 5:44 AM
- सूर्यास्त – 7:06 PM
- चन्द्रोदय – Jun 06 3:02 PM
- चन्द्रास्त – Jun 07 2:39 AM
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



