Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Panchang 5 june 2025: आज गंगा दशहरा, जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 5 june 2025: आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है जिसे गंगा दशहरा भी कहा जाता है. वहीं आज हस्त नक्षत्र प्रात: सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रात: 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरभ होगा. ऐसे में आइए जानते हैं आज गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 5 june 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 05 जून, दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

05 जून, गुरुवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 june 2025)

05 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है. दशमी तिथि आज देर रात 02:17 मिनट तक रहेगी. आज सुबह 09:14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा. साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 06:34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा. इसके आलावा आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है.

05 June 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 5 जून 2025 को देर रात 02:17 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी.
  • सिद्धि योग- 5 जून को सुबह 09:14 मिनट तक, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा.
  • हस्त नक्षत्र– 5 जून को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 06:34 मिनट तक.
  • 5 जून व्रत-त्योहार– आज बटुक भैरव जयंती और गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 04 June 2025 : आज महेश नवमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:48 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:55 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
  • लखनऊ– दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:41 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:57 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से शाम 04:00 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:20 तक
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:44 AM
  • सूर्यास्त – 7:06 PM
  • चन्द्रोदय – Jun 05 2:12 PM
  • चन्द्रास्त – Jun 06 2:08 AM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read