Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज का दिन की राशियों के जीवन में कुछ खास मोड़ ला सकता है. सितारे इशारा कर रहे हैं कि कुछ लोगों के जीवन में अचानक कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है, तो कुछ के लिए यह दिन खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है.
आपके मन के भाव और ग्रहों की चाल मिलकर आज आपके जीवन में ऐसा रंग भर सकते हैं, जो आपकी सोच से भी परे हो. अगर आप सही दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो भाग्य आपका साथ जरूर देगा.
तो चलिए जानते हैं गृहों की चाल के मुताबिक आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते है, जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का Aaj Ka Rashifal.
मेष (Aries)
आज आपका मन थोड़ा चंचल रहेगा, लेकिन कामकाज में अच्छी प्रगति होगी. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
पारिवारिक मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से हल मिल जाएगा. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. काम का बोझ बढ़ सकता है.
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें.
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
मानसिक रूप से थोड़ी उलझन हो सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. काम में स्थिरता बनी रहेगी.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
साहस और आत्मबल से आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. किसी पुराने झगड़े का हल निकल सकता है.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन तंत्र का.
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 7
तुला (Libra)
आज किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें. परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
वृश्चिक (Scorpio)
मन में नई योजनाएं बन सकती हैं. भावनात्मक रूप से थोड़ा असंतुलन रहेगा, लेकिन दिन आगे जाकर अनुकूल होगा.
उपाय: लाल चंदन का तिलक करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
धनु (Sagittarius)
धन लाभ के योग हैं. आज किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा.
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
आपकी बातों का असर दूसरों पर पड़ेगा. किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
मीन (Pisces)
ध्यान और एकाग्रता की जरूरत है. परिवार में तालमेल बना रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
उपाय: मंदिर में मिठाई चढ़ाएं.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
ये भी पढ़ें- देवताओं के गुरु से अपने लिए ज्ञान, संतान और धन-धान्य चाहिए तो इन मंदिरों में जाकर करें दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

